BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर महीने विकास दुबे कमाता था एक करोड़ रुपये, ईडी कर रही पैसों की जांच

by bnnbharat.com
July 14, 2020
in समाचार
हर महीने विकास दुबे कमाता था एक करोड़ रुपये, ईडी कर रही पैसों की जांच
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने जानकारी दी की विकास दुबे एक सामान्य जिंदगी जीता था. उसे भव्य जीवनशैली में जीना अच्छा नहीं लगता था. इसी वजह से जांच एजेंसी को उसके पैसे का पता लगाने में काफी परेशानी हो रही है. आपको बतां दें की पुलिस मुठभेड़ में 10 जुलाई को मारे गए उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने एक महीने में एक करोड़ रुपये कमाए. यह जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने दी. ईडी ने कहा कि दुबे एक सामान्य जिंदगी जीता था. उसे भव्य जीवनशैली में जीना अच्छा नहीं लगता था.

गैंगस्टर सामान्य कपड़े पहना करता था और उसके बैंक अकाउंट में भी बहुत ज्यादा पैसा नहीं है. ईडी अब दुबे के करीबी सहयोगियों और कुछ अन्य के बैंक खातों की जांच कर रहा है. ईडी के सूत्रों के अनुसार, दुबे ने 90 लाख और 1.20 करोड़ रुपये के लगभग पैसे कमाए थे. लेकिन उसने कभी भी विदेश यात्राओं पर पैसे खर्च नहीं किए और न ही महंगा सामान खरीदा.
ईडी उन मूक निवेशकों का भी पता लगाने की कोशिश कर रहा है, जो दुबे के फंड का प्रबंधन करते थे. सूत्रों का कहना है कि उन लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जिनमें कारोबारी भी शामिल हैं, जो गैंगस्टर के करीबी थे.

दुबे उस मामले में मुख्य अभियुक्त था जिसमें तीन जुलाई को कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ये सभी पुलिसकर्मी उस टीम का हिस्सा थे जो दुबे को अपहरण और हत्या के प्रयास मामले की शिकायत मिलने पर उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे थे।

पुलिसवालों को गोली मारने के बाद गैंगस्टर घटनास्थल से फरार हो गया था और पांच दिनों तक पुलिस से बचता रहा. आखिरकार नौ जुलाई को उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया था. जो उसे सड़क मार्ग के जरिए कानपुर ला रही थी.

पुलिस ने अनुसार, 10 जुलाई की सुबह कानपुर के नजदीक बारिश के कारण पुलिस की गाड़ी पलट गई. मौके का फायदा उठाकर दुबे ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की. उसे चेतावनी दी गई लेकिन वह नहीं रुका और उसने पुलिस पर गोली चलाई. जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड कोल ब्लॉक नीलामी: SC ने केंद्र को भेजा नोटिस, मांगा जवाब

Next Post

बिहार में बेकाबू हुआ कोरोनाः BJP कार्यालय में 75 नेता व कार्यकर्ता संक्रमित

Next Post
बिहार में बेकाबू हुआ कोरोनाः BJP कार्यालय में 75 नेता व कार्यकर्ता संक्रमित

बिहार में बेकाबू हुआ कोरोनाः BJP कार्यालय में 75 नेता व कार्यकर्ता संक्रमित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d