रंजीत कुमार,
सीतामढ़ी: जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र,सीतामढ़ी के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह “चुमन” की अध्यक्षता में डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर जिला कर्पूरी विचार केंद्र के कैम्प कार्यालय में शोकसभा हुई. जिसमें विचार केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद नवल किशोर राय पूर्व सांसद नागरिक मंच ,सीतामढ़ी के अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार शर्मा, सुदिष्ट कुमार,बिकाऊ महतो ,हरिकिशोर सिंह ,सत्यनारायण राय ,सुरेश यादव ,सुधीर कुमार ,हरिशंकर प्रसाद,और सुकेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओ ने भाग लिया. इस मौके पर नवल किशोर राय ने कहा कि डॉ रघुवंश बाबू कर्पूरी जी की प्रतिमूर्ति थे उनके निधन से मर्माहत हूँ, निःशब्द हूं, देश,राज्य ,सीतामढ़ी को अपर कमी खलती रहेगी ,राय ने कहा मेरे अभिभावक थे मुझे भी अपूरणीय छति है.
उन्होंने कहा कि ईस्वर उन्हें चिर शांति दे ,उनके परिजन व समर्थको को धैर्य दे साथ ही दुख सहने की शक्ति दे. राय जी ने यह भी कहा कि समाजबादी स्तम्भ थे, प्रखर राजनेता, सुविख्यात शिक्षक ,प्रसिद्ध जन नेता थे वे मनरेगा के जनक और बिहार में प्रधानमंत्री सरक योजना को गति देने बाले मंत्री भी थे उनकी कमी खलती रहेगी.
डॉ ब्रजेश कुमार शर्मा ने आंदोलन में साथ बिताए समय की चर्चा की, शर्मा ने उनकी सादगी सहनशीलता, और संघर्ष शीलता का विस्तार से चर्चा करते हुए उनकी कमी समूह ही उनके रास्ते पर चल कर पूरा करने का आह्वान किया.
अंत मे शोक प्रस्ताव पास किया गया और 2 मिनट मौन रखकर श्रधांजलि दी गयी.

