BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रेमिका के जहर खाने पर सबने करा दी शादी, फिर भी प्रेमी फरार

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in Uncategorized
प्रेमिका के जहर खाने पर सबने करा दी शादी, फिर भी प्रेमी फरार

प्रेमिका के जहर खाने पर सबने करा दी शादी, फिर भी प्रेमी फरार

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पुणे स्थित चाकन में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. चाकन में प्यार में धोखा खाई एक लड़की ने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की. हालांकि उसका ये प्रयास असफल रहा और उसे एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.

इस खुदकुशी की कोशिश के बाद एक स्थानीय संगठन के कुछ सदस्य प्रेमी को पकड़कर उसी अस्पताल के आइसीयू ले गए जहां उसकी प्रेमिका भर्ती थी और जबरन दोनों की शादी करवा दी. लेकिन शादी के बाद भी धोखेबाज प्रेमी अपनी पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भाग गया. बता दें कि इस लड़की के साथ काफी पहले से उसका प्रेम संबंध था.

हमें मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती लड़की ने सूरज नलावडे नाम के इस व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया है. प्रेमिका का कहना है कि नलावडे ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला था.

चाकन पुलिस के मुताबिक जब लड़की ने अपने प्रेमी से शादी के लिए कहा तो उसने ये कहकर शादी करने से मना कर दिया कि वह नीची जाति से संबंध रखती है. प्रेमी के शादी से इंकार करने के बाद लड़की ये बर्दाश्त नहीं कर पाई और 27 नवंबर को उसने जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे पुणे के एक अस्पताल के आइसीयू में भर्ती करा दिया गया.

इसी बीच एक स्थानीय संगठन के कुछ सदस्य प्रेमी नलावडे को पकड़ कर आईसीयू ले गए और वहां वरमाला डलवाकर उनकी जबरन शादी करवा दी. लेकिन वरमाला डालने के बाद भी प्रेमी धोखेबाज ही रहा और इसके तीन दिन बाद ही नलावडे फिर महिला से सभी संपर्क खत्म करके लापता हो गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बसपा को लगा बड़ा झटका, 2 नेता हुए भाजपा में शामिल

Next Post

BSNL ने किया 3 स्पेशल प्लान को बंद

Next Post
BSNL ने किया 3 स्पेशल प्लान को बंद

BSNL ने किया 3 स्पेशल प्लान को बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d