BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर किसी को सुरक्षित जीवन का अधिकार: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
सरकार आम आदमी की जेब खाली कर रही है और अपने मित्रों की जेब मुफ्त में भर रही हैः राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाने की पैरवी करते हुए सोमवार को कहा कि यह देश की जरूरत है, क्योंकि सुरक्षित जीवन हर नागरिक का अधिकार है.

उन्होंने पार्टी की ओर से ‘स्पीकअप फॉर वैक्सीन्स फॉर ऑल’ हैशटैग से चलाए गए सोशल मीडिया अभियान के तहत यह टिप्पणी की. कांग्रेस ने सभी नागरिकों को टीका लगाए जाने की मांग करते हुए यह अभियान चलाया है.

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ”कोरोना का टीका देश की जरूरत है. आपको इसके लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए. सुरक्षित जीवन हर किसी का अधिकार है.” राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने, टीके की कमी और सभी के लिए टीके की मांग का उल्लेख वाला एक वीडियो साझा भी किया.

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी देश में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि “क्योंकि सबके लिए वैक्सीन जुमला न बने. क्योंकि सरकार इवेंट से ज्यादा जनता पर ध्यान दे. क्योंकि सबको जानने का हक है कि पीएम केयर के नाम पर इकट्ठा फंड कहां खर्च हो रहा है. क्योंकि वैक्सीन बाहर भेजने की बजाय, सरकार हर भारतीय को वैक्सीन देने पर ध्यान लगाए.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जहरीली शराब पीने से युवक की मौत

Next Post

सुरक्षाबलों पर कोरोना बरपा कहर, एक दिन में 407 नए मामले

Next Post
सुरक्षाबलों पर कोरोना बरपा कहर,  एक दिन में 407 नए मामले

सुरक्षाबलों पर कोरोना बरपा कहर, एक दिन में 407 नए मामले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d