BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सबको मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in समाचार
सबको मालूम है ‘सीमा’ की हकीकत: राहुल गांधी

सबको मालूम है 'सीमा' की हकीकत: राहुल गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाल में दिए बयान पर तंज कसा है. उन्होंने शायराना अंदाज में कहा “सीमा की हकीकत सबको पता है लेकिन सरकार का दिल खुश रखने का ख्याल अच्छा है.” दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री ने बीते दिन वर्चुअल रैली से बिहार की जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिका और इजराइल के बाद भारत ही ऐसा देश है जो अपनी सीमा की सुरक्षा सुनिश्चित रख सकता है.

राहुल का इशारा चीन के साथ भारत के सीमा विवाद की ओर था, जहां मसला सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है. राहुल गांधी ने इससे पहले भी पूछा था कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि किसी भी चीनी सैनिक ने भारत में प्रवेश नहीं किया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का यह तंज चीन से साथ जारी भारत के सीमा विवाद के बीच गृहमंत्री अमित शाह के उस कथन पर आया है जब उन्होंने बीते दिन रविवार को एक वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है. पूरी दुनिया इस बात से सहमत है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल के बाद यदि कोई देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो वह है भारत.” शाह ने कहा था कि एक जमाना था जब हमारे सीमाओं में कोई भी घुस जाता था लेकिन मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर साहस दिखाया. आज दुनिया मानती है कि भारत के पास अपनी सीमाओं की सुरक्षा की क्षमता है.

अपनी इस रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दावा भी किया है कि यह देश के इतिहास में पहली सम्पूर्ण वर्चुअल रैली है. सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि कोरोना जैसी आपदा के समय में भी भाजपा अपने जनसम्पर्क के संस्कार को नहीं छोड़ सकती. यह भी बताया गया कि भाजपा ने आगामी दिनों में 75 वर्चुअल रैली की योजना बनाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Next Post

BREAKING: 59 नये कोरोना संक्रमित के साथ झारखंड में कुल संख्या हुई 1207

Next Post
BREAKING: 59 नये कोरोना संक्रमित के साथ झारखंड में कुल संख्या हुई 1207

BREAKING: 59 नये कोरोना संक्रमित के साथ झारखंड में कुल संख्या हुई 1207

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d