रांची: आज राजीव रंजन राजू (समाज सेवी) ने आये हुए सभी प्रवासी मजदूरों के घरों का दौरा किया एवं सभी का इंफ्रारेड थर्मोमीटर से जांच किया तथा सभी को सलाह दिया कि आप सभी लोग रेफरल अस्पताल जाकर भी जांच अवश्य करवा लें, ताकि कोई शक ना रहे.
राजीव रंजन राजू जो की एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं, उन्होंने अपनी टीम के साथ प्रथम लॉकडाउन से इस क्षेत्र के लिये मिसाल बने हुये हैं. उन्होंने बताया कि हमारी प्रथम लॉकडाउन से ये प्रयास रही है कि कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति को इस वैश्विक महामारी में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना करना ना पड़े और इस कार्य में हमलोगों को सफलता भी प्राप्त हो रही है.
राजीव रंजन राजू ने बताया कि अभी तो ये तत्काल सेवा हमलोग कर रहे हैं, परंतु इसका स्थायी समाधान हमें ढूंढ़ना पड़ेगा और लोगों को आगे आना पड़ेगा. सरकार को स्थायी समाधान के विषय में सोचना पड़ेगा.
उन्होंने बताया कि अब तक हमने 2000 से 2500 घरों तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की है और आगे भी हमारा ये प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा घरों तक हम पहुंचे.
इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर आये हुए सभी ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनसे वादा किया कि उनकी हर हाल में मदद करूंगा एवं उनकी आवाज बनकर सरकार से उनके लिये मदद की गुहार लगाता रहूंगा. उसके बाद उन्होंने आये हुये सभी ग्रामीणों के बीच मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर आदि का भी वितरण किया.
वहीं महिलाओं से बात किया गया तो सभी महिलाओं ने बताया कि राजीव रंजन राजू ने प्रथम लॉकडाउन से बिना किसी भेदभाव के जितनी हमारी मदद की है, उतनी मदद तो हमारे अपने सगे भी नहीं कर रहे हैं.

