BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ा ऐलान: सभी को फ्री में मिलेगी कोरोना वैक्सीन

by bnnbharat.com
January 2, 2021
in समाचार
मरीज को भर्ती करने से मना नहीं कर सकते है अस्पताल: डॉ. हर्षवर्धन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. कोरोना वैक्सीन की तैयारियों को जायजा लेने के लिए आज देशभर में वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है. इस खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि देशभर में हर भारतीय को कोरोना वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी.

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 116 जिलों में 259 जगहों पर आज COVID-19 वैक्सीन का ड्राई रन कर रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने खुद दिल्ली के ​जीटीबी अस्पताल जाकर वैक्सीन के डाई रन का जायजा लिया.

जीटीबी अस्पताल से बाहर आते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें. वैक्सीन की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है. पोलियो के वैक्सीन दिए जाने के दौरान भी विभिन्न प्रकार की अफवाहें फैलाई गईं थीं, लेकिन लोगों ने टीका लगवाया और आज भारत अब पोलियो मुक्त हो गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, पिछली बार हमने 4 राज्यों में ड्राई रन चलाया था. पिछली बार हुई ड्राई रन के बाद हमने अपने दिशा-निर्देशों में थोड़ा सुधार किया है. आज सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश ड्राई रन कर रहे हैं. सबकुछ वैसे ही किया जा रहा है जैसे वैक्सीनेशन के दौरान किया जाएगा. बस एक असली टीको को छोड़कर.

सभी चीजों की जांच की जा रही है, लोग कमरे में कैसे इंतजार करेंगे. इसके साथ ही कोविड ऐप में डेटा कैसे दर्ज किया जाएगा. हमारी टीम देख रही है कि 30 मिनट के पोस्ट टीकाकरण के लिए कैसे मनाया जाएगा, क्या चिकित्सा आपात स्थिति में तैयारियां होती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर: नक्सली ने पड़ोसी को मारी गोली, ग्रमीणों ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Next Post

अब दुबई पहुंचेगा धोनी के सब्जी का जायका…. किसानों को मिलेगा लाभ

Next Post
अब दुबई पहुंचेगा धोनी के सब्जी का जायका…. किसानों को मिलेगा लाभ

अब दुबई पहुंचेगा धोनी के सब्जी का जायका.... किसानों को मिलेगा लाभ

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d