BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड को खुशहाल राज्य बनाने में सभी का समेकित प्रयास जरूरीः उपायुक्त

by bnnbharat.com
November 15, 2020
in समाचार
पूजा पंडालों में लगाएं सीसीटीवी कैमरा, आग से बचाव के लिए रखें फायर एक्सटिंग्यूसर, पानी एवं बालू
Share on FacebookShare on Twitter

मेदिनीनगर: झारखंड राज्य स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज पलामू उपायुक्त शशि रंजन, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, प्रभारी नगर आयुक्त-सह-नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों ने स्टेशन रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.

उपायुक्त शशि रंजन ने भगवान बिरसा मुंडा को सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की. उन्होंने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पलामूवासियों को शुभकामनाएं देते हुए झारखंडवासियों के लिए आज के दिन को गौरवपूर्ण बताया. 

उन्होंने कहा कि झारखंड को खुशहाल राज्य बनाने में सबों का समेकित प्रयास जरूरी है. आज संकल्प लेने का दिन है कि हमलोग अपने राज्य को प्रगति के पथ पर अग्रसर करते रहेंगे और आनेवाले समय में झारखंड राज्य को खुशहाल बनायेंगे. 

पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन किया. उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की अकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रशासन तत्पर है. बेहतर राज्य और प्रगतिशील समाज निर्माण के लिए प्रशासन प्रयास कर रही है. शांति के साथ एक अच्छे समाज निर्माण में हमसभी मिलकर इसको उस तेज तक ले जाएंगे, जहां पूरे विश्व में झारखंड का नाम हो. 

उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की और पलामूवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी.

उन्होंने कहा कि पलामू जिले में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड बनाने का कार्य तेजी से हो रहा है. पलामूवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पलामू जिला प्रशासन सजगता व तत्परता के साथ कार्य में जुटी है. उन्होंने कहा कि आज राज्य को एकता एवं उन्नति की राह पर ले जाने के लिए सभी को संकल्प लेने का दिन है.

प्रभारी नगर आयुक्त-सह-नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह ने राज्य स्थापना दिवस पर सभी पलामूवासियों को शुभकामनाएं दी. साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरित होकर सकारात्मक सोच के साथ बेहतर राज्य निर्माण में अपनी भागीदारिता सुनिश्चित करने की बातें कही. राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महापुरुषों के संघर्ष, वीरता और त्याग एवं बलिदान को देश की पीढ़ी दर पीढ़ी सदैव रखेगी याद: राज्यपाल

Next Post

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने समाधि स्थल पर किया माल्यार्पण

Next Post
‘स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी’ कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगाया आरोप

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने समाधि स्थल पर किया माल्यार्पण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d