BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवघर को एक आर्दश जिला के रूप में स्थापित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित : नैन्सी सहाय

by bnnbharat.com
January 27, 2020
in Uncategorized
देवघर को एक आर्दश जिला के रूप में स्थापित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित : नैन्सी सहाय

देवघर को एक आर्दश जिला के रूप में स्थापित करने में सभी का सहयोग अपेक्षित : नैन्सी सहाय

Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह स्थल के.के.एन. स्टेडियम में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नैन्सी सहाय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और झंडे को सलामी दी. इस अवसर पर झारखंड सशस्त्र पुलिस के जावनों द्वारा आकर्षक परेड की प्रस्तुति की गयी, कई स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भी आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया. राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान मे स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया. कई मनोहर झांकिया निकाली गयी, जिनमें खास कर बाबा मंदिर में प्रतिदिन की गतिविधि, साईबर अपराध से बचने की जानकारी, स्वच्छता, प्रकृति में रचि-बसी संस्कृति के अलावा राज्य में चलाई जा रही विकास योजनाओं को बखूबी दर्शाया गया.

परेड निरीक्षण के पश्चात अपने संबोधन में उपायुक्त नैन्सी सहाय ने कहा कि गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर आप सभी देवघरवासियों को मेरे तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आशा करती हूं कि आप सभी विकास के पथ पर इसी प्रकार अग्रसर होते रहें एवं नित्य नये आयाम को छूएं.

इसके अलावे उन्होंने कहा कि इस तिरंगे के समक्ष खड़े होते ही एक संकल्प हृदय में उभरता है. तिरंगा अमर रहे. अपनी आजादी अटल रहे. इसके साथ ही शहीदों की कुर्बानी, बलिदान की गथाएं, मस्तिष्क में अंकित होने लगती है. 200 सालों के संघर्ष के पश्चात मिला अपनी आजादी का यह झण्डा. अंग्रेजी बूंटों की मार, काले पानी का भयंकर कष्ट, फांसी के फंदे की जकड़ अपमान, लाठियों की मार सबकुछ सहन किया आजादी के दिवानों ने.

आज उन्हीं के बलिदान और त्याग के छांव में हम सभी को आजाद हवा में सांस लेने का सौभाग्य मिला, उनका ऋण हम नहीं चुका सकते. बस इसकी रक्षा करने का कर्तव्य निभाकर हीं उन्हें श्रद्धाजंलि दे सकते है. यह सत्य है गुलामी के दर्द की टीस हृदय में प्रज्जवलित रखना होगा, तभी आजादी की रक्षा का प्रण भी जीवित रहेगा. मेरे भाईयों बहनों देश में आजादी की पहली सुबह क्या बदला था, वहीं आकाश, वही सूरज, वही हवा झोपड़ियों में मकड़जाल वही था, मिट्टी के चूल्हे पर अलमुनियम के टेढ़े-मढ़े बर्तन, टूटी थाली सब वही था. कुछ भी तो नही बदला था, मगर उस पहली सुबह में आकाश अपना था, जमीन अपनी, सूरज अपना और हवा में घुटन नहीं थी. झोपड़ी पर महल खड़ा दिखायी दे रहा था. उम्मीद का दरवाजा खुला था. वहां से अपना मार्ग का सपना जागा था. उसी उम्मीद की यात्रा चल रही है आज तक.

हम सभी को मिलकर इस यात्रा की गति तेज करनी है. 26 जनवरी हमे स्मरण कराता है कि हमने अपनी मुट्ठी में अपने कानून को थाम रखा था. अपने संविधान को मार्गदर्शक बनाकर सभी दिशाओं में विकास का मार्ग प्रशस्त करना है.

इसके अलावा उपायुक्त नैन्सी सहाय द्वारा जानकारी दी गयी कि वर्ष 2019 देवघर जिला के लिये सफलताओं एवं उपलब्धियों का वर्ष रहा. इस वर्ष श्रावणी मेला भादो मेला के शांतिपूर्ण समापन के साथ-साथ झारखण्ड विधानसभा आम चुनाव, 2019 सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Next Post

कांग्रेस भवन में विचार-गोष्ठी का आयोजन

Next Post
कांग्रेस भवन में विचार-गोष्ठी का आयोजन

कांग्रेस भवन में विचार-गोष्ठी का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d