BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, कई अर्द्धनिर्मित हथियार के साथ 8 गिरफ्तार

by bnnbharat.com
September 19, 2020
in समाचार
पुलिस हमला मामले के मुख्य आरोपी सहित 5 लोग गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा: गढ़वा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को 48 घंटे के अंदर दूसरी बार बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब पुलिस ने एक और मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. जिसमें भारी मात्रा में नव निर्मित हथियार, अर्धनिर्मित हथियार सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं. बरामद सामानों में तीन देसी निर्मित कट्टा, एक पिस्टल, तीन अर्धनिर्मित कट्टा, तीन लेथ मशीन, एक हथियार बनाने का भाटी, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल सहित हथियार बनाने के अन्य सामग्री शामिल हैं. साथ ही इस कार्य में लगे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

दरअसल एसपी गढ़वा को गुप्त सूचना मिली थी कि मेराल थाना क्षेत्र के कुसमहि गांव में अवैध हथियार बनाने का एक कारखाना चल रहा है. इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने एक टीम गठित कर मेराल के कुसमहि गांव में छापेमारी की तो इस फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ. पुलिस ने उक्त स्थल से भारी मात्रा में तैयार हथियार,अर्धनिर्मित हथियार, बनाने के उपकरण सहित इस काले कारोबार में लगे कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने इससे पहले 17 सितंबर को भी कांडी थाना क्षेत्र भरत पहाड़ी से मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया था. जिले में पुलिस को मिल रही लगातार कामयाबी से पुलिस काफी खुश दिख रही है क्योंकि पिछले महीने भी पुलिस ने जिले के भवनाथपुर, केतार और नगर उंटारी से कई गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर 32 हथियार पकड़े थे. एसपी ने कहा कि लगातार पुलिस अवैध हथियार के खिलाफ छापेमारी कर रही थी उसी में यह सफलता हाथ लगी है. आगे भी पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“ बिहान ” ऐप से कृषि डेटा का होगा डिजिटलीकरण, किसानों को निर्णय लेने में होगी सहूलियत

Next Post

पहाड़ी चीता गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार व नकद जब्त

Next Post
आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार

पहाड़ी चीता गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार व नकद जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d