BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

खूंटी में ईवीएम व वीवीपैट जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम

by bnnbharat.com
October 17, 2019
in Uncategorized
खूंटी में ईवीएम व वीवीपैट जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम

EVM and VVPAT awareness cum training program in Khunti

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: खूंटी उपायुक्त सूरज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में ईवीएम व वीवीपैट जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सदस्य एवं मीडियाकर्मियों के समक्ष ईवीएम व वीवीपैट का प्रदर्शन कर इससे मतदान करने की व्यवहारिक प्रक्रिया से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया.

मौके पर उपायुक्त ने मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर प्रतिनियुक्त किये जाने वाले बूथ लेबल एजेंटों के दायित्व पर चर्चा करते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से उनकी सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि बूथ लेबल एजेंटों की सूची उपलब्ध होने के बाद उन्हें ईवीएम व वीवीपैट की कार्य प्रणाली एवं मतदान दिवस को माॅक पोल की प्रक्रिया के संदर्भ में विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि मतदान व मतगणना कार्य के सफल संचालन में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो.

उन्होंने कहा कि ईवीएम व वीवीपैट एक स्टैंड रोल मशीन है. इससे छेड़छाड़ नामुमकीन है. इसे किसी भी तरीके से हैक नहीं किया जा सकता है. उपायुक्त ने कहा कि राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को वोटिंग और मतगणना कार्य के दरम्यान ईवीएम व वीवीपैट की कार्य प्रणाली की संपूर्ण जानकारी रखना अतिआवश्यक है. उन्होंने राजनैतिक दलों के लोगों से आयोजित होने वाले ईवीएम व वीवीपैट प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

उपायुक्त ने मतदान कार्य में ईवीएम व वीवीपैट का उपयोग करने से पूर्व अपनायी जाने वाली विविध प्रक्रिया की चर्चा करते हुए बताया कि बिरसा काॅलेज परसिर स्थित ईवीएम कोषांग में एफएलसी संबंधित कार्य किये जा रहे हैं. उन्होंने राजनैतिक पार्टी के प्रतिनिधियों से वहां अपने प्रतिनिधियों को प्रतिनियुक्त करने का आग्रह किया. उपायुक्त ने बताया कि छूटे हुए मतदाताओं को खोजकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही दिव्यांग और वीआईपी मतदाताओं को चिन्हित करने का काम भी आरंभ है. उन्होंने उक्त कार्य को सफल बनाने में राजनैतिक दलों के लोगों से सहयोग करने की अपेक्षा की.

जिले के विभिन्न राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सदस्य एवं मीडियाकर्मियों को प्रशिक्षण देने का कार्य जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर विष्णुनंद तिवारी, शुभनारायण झा, प्रदीप ओझा व देवेंद्र गोप ने किया. मौके पर उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी कनक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी माकिरण व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचा : धर्मपाल सिंह

Next Post

SDO को DCLR का अतिरिक्त प्रभार, बिपीन दुबे बने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी

Next Post
SDO को DCLR का अतिरिक्त प्रभार, बिपीन दुबे बने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी

SDO को DCLR का अतिरिक्त प्रभार, बिपीन दुबे बने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d