BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जबरन वसूली के रुपये न देने पर पूर्व पार्षद के बेटे ने मचाया बवाल, तोड़ी प्रॉपर्टी डीलर की मर्सिडीज

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in समाचार
जबरन वसूली के रुपये न देने पर पूर्व पार्षद के बेटे ने मचाया बवाल, तोड़ी प्रॉपर्टी डीलर की मर्सिडीज
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  कीर्ति नगर थाना पुलिस ने जबरन वसूली के रुपये न देने पर प्रॉपर्टी डीलर की कीमती मर्सिडीज कार तोड़ने के आरोप में  प्रोपर्टी डीलर अनमोल मागू व उसके दो दोस्तों मोहित व घनश्याम को गिरफ्तार किया है. अनमोल के दादा राम मागू कांग्रेसी नेता रहे थे. वहीं, मां सुमिती मागू निगम पार्षद रही हैं.

आरोप है कि अनमोल ने रुपये न देने पर प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप के परिवार व सुरक्षा गार्ड को धमकाकर उसकी कार तोड़ दी. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने बाद में आरोपियों को दबोच लिया और पूछताछ कर रही है. प्रदीप आरोपी अनमोल के एक दोस्त का दूर का रिश्तेदार है.

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब 4.30 बजे कीर्ति नगर थाना पुलिस को रमेश नगर के एक मकान में खड़ी मर्सिडीज कार तोड़ने की खबर मिली. शिकायतकर्ता प्रदीप ने बताया कि अनमोल उससे 25 हजार रुपये मांग रहा था. रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगा.

पुलिस के अनुसार आरोपी तड़के शराब के नशे में धुत होकर मोहित व घनश्याम के साथ प्रदीप के घर पहुंच गया. उसने वहां आते ही प्रदीप की पत्नी व बच्चों को धमकाया. प्रदीप उस समय वहां मौजूद नहीं था. सिक्योरिटी गार्ड ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी धमकाया. इसके बाद प्रदीप की कार के सारे शीशे लोहे की रॉड से तोड़ दिए.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JEE-NEET विवाद: मोदी जी आपकी तरह छात्रों के पास 8000 करोड़ का जहाज नहीं- पप्पू यादव

Next Post

तेज प्रताप की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव

Next Post
बिहार में चमगादड़ों की बजाय इस जमात ने फैलाया कोरोना: तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d