दिल्ली: आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (Graduate Aptitude Test for Engineering, GATE) 27 पेपर्स के लिए परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. आईआईटी ने परीक्षा की विषयवार लिस्ट ऑफिशियल पोर्टल gate.iitb.ac.in पर जारी किया गया है. संस्थान की तरफ से जारी कैलेंडर के मुताबिक कुल 27 पेपरों के लिए GATE 2021 का आयोजन 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी 2021 को किया जाएगा. स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत की खबर है कि इस साल छात्रों को पहली बार एक से अधिक पेपर के लिए उपस्थित होने की अनुमति दी गई है. इसके साथ ही इन विकल्पों को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल तैयार किया गया है.
गेट परीक्षा का शेड्यूल
5 फरवरी 2021- Miscellaneous एक्टिविटीज पेपर का आयोजन दोपहर 12 से 7 बजे के बीच किया जाएगा.
6 फरवरी 2021- CE-1, IN, CY परीक्षा का आयोजन सुबह 09:30 – 12:30 बजे के बीच किया जाएगा.
6 फरवरी 2021- CE-2, PH, AR, BM, AE, MN दोपहर 3 से 8 बजे के बीच आयोजित किया जाता है.
7 फरवरी 2021- EE, GG, AG, EY सुबह 09:30 – 12:30 के बीच आयोजित किया जाएगा.
12 फरवरी 2021- Miscellaneous एक्टिवटीज परीक्षा का आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा.
13 फरवरी 2021- CS-1, MA, BT, CH, TF परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
14 फरवरी 2021- ME-1, XH एग्जाम का सुबह 09:30 – 12:30 बजे तक किया जाएगा.
बता दें कि GATE 2021 परीक्षा के लिए कुल 8,82,684 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. वहीं इस बार नए विषय में मानविकी विषयों के लिए कुल 14,196 छात्रों ने आवेदन किया है. यह परीक्षा दो पालियों (सुबह और दोपहर) में होगी. वहीं प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट मार्च 2021 में जारी किया जाएगा.इसके अलावा परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करना होगा.

