उपायुक्त ने किया निरिक्षण
Simdega:– उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न पदों पर अनुबंध के आधार पर नियुक्ति से संबंधित संत मेरी उच्च विद्यालय सामटोली में संचालित लिखित एवं स्कील टेस्ट की परीक्षा का निरीक्षण किया.
मेडिकल आॅफिसर डीटीसी, डीपीसी, डीपीपीएमसी, एसटीएस, एसटीएलएस, फार्मासिस्ट, टीबीएचभी, लेखापाल, एलटी, कोल्ड चैयन हेन्डलर, आयूष फार्मासिस्ट, ब्लाॅक डाटा मैनेजर, फार्मासिस्ट, न्यूट्रिशन काउंसलर एवं एएनएम सहित 41 रिक्त पदों पर बहाली प्रक्रिया की गई. कुल 189 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न हुई. अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार की निगरानी में पारदर्शी तरीके से परीक्षा पूर्ण कराया गया. वहीं परीक्षा कक्ष अनुसार पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. साथ हीं विधि- व्यवस्था संधारण से संबंधित कार्यपालक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी.
केन्द्र में इलेक्ट्रोनिक समान, मोबाईल वर्जित किया गया था. परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के दौरान अभ्यार्थियों की तलाशी एवं आवेदक के पहचान पत्र के साथ मिलान करते हुए परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई. सिविल सर्जन डाॅक्टर पीके सिन्हा एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी परीक्षा संचालन में शामिल थे.

