BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संकट के कारण लंबित हजारों पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा जल्द होगी पूरी

by bnnbharat.com
June 19, 2020
in समाचार
कोरोना संकट के कारण लंबित हजारों पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा जल्द होगी पूरी
Share on FacebookShare on Twitter
  • जेपीएससी ने विभिन्न परीक्षाओं के लिए संभावित तिथि की घोषणा की 

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी ने मेडिकल ऑफिसर, विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता, प्रशासनिक पदाधिकारियों, टाउन प्लानर, सहायक लोक अभियोजक, कृषि विभाग में सहायक निदेशक अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और एकाउंट ऑफिसर समेत अन्य पदों पर होने वाली  लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के लिए संभावित तिथि की घोषणा कर दी है.

विभिन्न विभागों की ओर से रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए काफी पहले ही जेपीएससी के पास अधियाचना भेजी गयी थी, लेकिन लॉकडाउन समेत विभिन्न वजहों से इन हजारों पदों पर होने वाली नियुक्ति परीक्षा काफी दिनों से लंबित है, अब आयोग ने प्रारंभिक, लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर इन पदों को जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है. जेपीएससी की ओर से इसे लेकर परीक्षा की संभावित तिथि की भी घोषणा की गयी है.

जेपीएससी ने स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफिसर के लिए साक्षात्कार के लिए 17 से 28जुलाई की संभावित तिथि जारी की है. जबकि कार्मिक विभाग के लिए छठी समिति डिप्टी कलेक्टर परीक्षा के लिए 22 से 23 अगस्त के बीच लिखित परीक्षा, खान-भूतत्व विभाग में वैज्ञानिक पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति के लिए 30 अगस्त को साक्षात्कार की संभावित तिथि निर्धारित की गयी है. वहीं पथ निर्माण में सहायक अभियंता पद के लिए 7 से 9 सितंबर तक मुख्य परीक्षा आयोजित किये जाने की संभावना है.

वहीं कार्मिक विभाग में संयुक्त सिविल सेवा (बैकलॉक) परीक्षा 2017 के लिए 13 सितंबर को प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि तय की गयी है, जबकि नगर विकास विभाग में एकाउंट ऑफिसर के लिए 21 से 23 सितंबर के बीच लिखित और 28 से 29 नवंबर के बीच साक्षात्कार की संभावित तिथि निर्धारित की गयी है.

इसी तरह से नगर विकास विभाग में सहायक अभियंता पद के लिए 28 से 30 सितंबर तक मुख्य परीक्षा और 27 से 31 दिसंबर के साक्षात्कार की तिथि तय की गयी है.

इसी तरह से पशुपालन विभाग में सहायक निदेशक व अन्य पदों के लिए 12 से 16 अक्टूबर तक लिखित और 20 से 24 दिसंबर तक साक्षात्कार परीक्षा, गृह विभाग में सहायक लोक अभियोजक, एपीपी पद के लिए 7 से 13 सितंबर के बीच साक्षात्कार और नगर विकास विभाग में सहायक टाउन प्लानर के लिए 17 से 20 अगस्त के बीच साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गयी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हनुमान की भूमिका निभाना किसी चुनौती से कम नहीं: विक्रम मस्तल

Next Post

कर्मचारियों को बड़ा झटका: 30 सितंबर तक एरियर पर रोक

Next Post
कर्मचारियों को बड़ा झटका: 30 सितंबर तक एरियर पर रोक

कर्मचारियों को बड़ा झटका: 30 सितंबर तक एरियर पर रोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d