BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पांच केंद्रों में होगी परीक्षा, जेईई मेन में 2800 विद्यार्थी होंगे शामिल

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in Uncategorized
पांच केंद्रों में होगी परीक्षा, जेईई मेन में 2800 विद्यार्थी होंगे शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: CBSE की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी गई है. लॉकडाउन के बाद जेईई मेन का आयोजन किया जायेगा. जेईई मेन में लगभग 2800 विद्यार्थी शामिल होंगे जबकि नीट में लगभग 2500 छात्र बैठेंगे. परीक्षा के लिए झारखंड में पांच परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे. इनमे रांची के अलावा हज़ारीबाग़, बोकारो, जमशेदपुर व धनबाद शामिल है.

जेईई एडवांस का आयोजन सम्भवतः अगस्त में

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जेईई एडवांस की परीक्षा की हर संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की. बताया जाता है कि जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस को संभवत: अगस्त महीने में आयोजित की जाएगी. इसके अलावा CBSE के विद्यार्थियों की बची हुई परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा जल्द किये जाने की बात कही है.

निबंधन और आवेदन की तिथि खत्म

जेईई मेन और नीट प्रवेश परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से किया जायेगा. हालांकि एनटीए की वेबसाइट पर परीक्षा तिथि संबंधी किसी तरह का नोटिफिकेशन अपलोड नहीं किया गया है. जेईई मेन और नीट प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि व आवेदन में सुधार करने की अवधि भी समाप्त हो चुकी है. आवेदन की प्रक्रिया पूरा कर चुके विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

जेईई मेन और नीट प्रवेश परीक्षा में 12वीं पास व अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल होंगे. इससे पूर्व जेईई मेन का कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट 7, 8, 9 और 11 अप्रैल को आयोजित होना था. वहीं, नीट प्रवेश परीक्षा के लिए 10 मई की तिथि निश्चित की गयी थी. इन दोनों परीक्षा समेत कई अन्य प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षाएं कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये देशव्यापी लॉकडाउन के कारण टाल दिया गया था.

एनटीए की ओर से साल में दो बार जेईई मेन की परीक्षा आयोजित की जाती है. इससे पहले जेईई मेन जनवरी 2020 में आयोजित की गई थी. इसके परिणाम भी घोषित किये जा चुके हैं. वहीं, जुलाई में दूसरी जेईई मेन की परीक्षा आयोजित होगी. परीक्षा में सफल होनेवाले विद्यार्थी जेईई एडवांस में शामिल होंगे. साथ ही देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए आयोजित होनेवाले काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकेंगे. वहीं, नीट प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी एमबीबीएस और बीडीएस कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जरूरतमंदों का सहारा बन रही है वैश्य चौधरी कल्याण समिति

Next Post

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने से सरकार को होगा 1.6 लाख करोड़ का मुनाफा

Next Post
पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने से सरकार को होगा 1.6 लाख करोड़ का मुनाफा

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाने से सरकार को होगा 1.6 लाख करोड़ का मुनाफा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d