BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ईमानदारी की मिसाल: ऑटो ड्राइवर ने लौटाई 20 लाख रुपये की गोल्ड ज्वेलरी

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
ईमानदारी की मिसाल: ऑटो ड्राइवर ने लौटाई 20 लाख रुपये की गोल्ड ज्वेलरी
Share on FacebookShare on Twitter

चेन्नई: आप हर दिन चोरी और धोखाधड़ी की घटनाओं के बारे में सुनते होंगे. लोग अक्सर थोड़े से पैसे के लिए बेईमानी कर लेते हैं. लेकिन तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक ऑटो ड्राइवर ने सवारी की खोई हुई 20 लाख रुपये की कीमत की सोने की ज्वेलरी को लौटा दिया. इस ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी के बारे में जानकर हर कोई हैरान है.

बता दें कि शनिवार को चेन्नई में एक बिजनेसमैन पॉल ब्राइट ऑटो में बैठकर अपनी बेटी की शादी से घर लौट रहे थे. इस दौरान उनके साथ एक बैग था, जिसमें सोने की ज्वेलरी थी. यात्रा के दौरान वो फोन पर लगातार किसी से बात कर रहे थे. जिसके बाद पॉल ऑटो से उतरे और किराया देकर चले गए. इस बीच वो ज्वेलरी वाला बैग ऑटो के पीछे वाली सीट पर ही भूल गए.

पॉल के ऑटो से उतर जाने के बाद ऑटो ड्राइवर सरवन आगे चल दिया. लेकिन बाद में उसने ध्यान दिया कि पॉल अपना बैग ऑटो में ही भूल गए हैं. फिर सरवन ने पॉल का बैग वापस लौटाने के बारे में सोचा लेकिन उसको पॉल का मोबाइल नंबर नहीं मालूम था, जिससे उससे संपर्क हो सके.

उधर ज्वेलरी से भरा बैग खो जाने के बाद पॉल और उसके परिवार के लोग सदमें में आ गए. दरअसल पॉल ये ज्वेलरी अपनी बेटी को गिफ्ट में देना चाहते थे. फिर पॉल ने पुलिस स्टेशन में ज्वेलरी से भरा बैग खो जाने की शिकायत दर्ज करवाई. पॉल को ये तो याद था कि बैग वो ऑटो में भूले हैं, लेकिन उन्हें ये याद नहीं था कि ऑटो का नंबर क्या था.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, पॉल की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की और ऑटो के नंबर से उसके मालिक पता लगा लिया. ऑटो सरवन की बहन के नाम पर रजिस्टर था. इसके बाद पुलिस सरवन की बहन के घर पूछताछ के लिए जाने ही वाली थी कि उससे पहले सरवन खुद ज्वेलरी से भरा बैग लेकर पुलिस स्टेशन पहुंच गया.

पुलिस ऑफिसर ने बताया कि जब ऑटो ड्राइवर सरवन ने ज्वेलरी से भरा बैग लौटाया तो पॉल की आंखों में आंसू आ गए. फिर ऑटो ड्राइवर सरवन को उसकी ईमानदारी के लिए पुलिस ने फूल देकर सम्मानित किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपराधियों ने धारदार हथियार से दो युवकों का रेता गला, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

2021 में आज पहली बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Next Post
मन की बात में बोले पीएम मोदी, पूरा देश एक लक्ष्य, एक दिशा के साथ आगे बढ़ रहा

2021 में आज पहली बार 'मन की बात' कार्यक्रम से देशवासियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d