ग्वालियर: जिले में स्वीकृत रेत खदानों में मानसून सत्र की अवधि में रेत खनन का कार्य एक जुलाई 2020 से 30 सितंबर 2020 तक पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा.
खनिज अधिकारी ने बताया कि पूर्व में गठित जिला स्तरीय पर्यावरण समाधान निर्धारण प्राधिकरण (DEIAA) जिला ग्वालियर द्वारा जिले में वर्षा ऋतु के मानसून सत्र की अवधि का निर्धारण किया जाकर मानसून सत्र की अवधि पूर्व में एक जुलाई से 30 सितंबर तक के लिये निर्धारित की गई है .

