BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना से बचाव के लिए जरूरत से ज्यादा लिया जा रहा काढ़ा बिगाड़ रहा है सेहत

by bnnbharat.com
August 10, 2020
in समाचार
कोरोना से बचाव के लिए जरूरत से ज्यादा लिया जा रहा काढ़ा बिगाड़ रहा है सेहत
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़:  हर घर में इन दिनों  कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग काढ़ा का सेवन कर रहे है. लेकिन कुछ सावधानियां बरतनी होंगी, वरना उल्टा असर भी हो सकता है.

लोगों द्वारा सबसे ज्यादा आयुर्वेदिक काढ़े का सेवन किया जा रहा है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोरोना से बचाव के लिए जरूरत से ज्यादा लिया जा रहा काढ़ा सेहत बिगाड़ रहा है. आयुर्वेद के विशेषज्ञों का कहना है कि काढ़े का मानक के अनुसार तय मात्रा में सेवन न किया जाना शरीर के लिए नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है. ऐसे में जरूरी है कि काढ़ा बनाने में प्रयोग किए जाने वाले आयुर्वेदिक औषधियों की और काढ़े की सही मात्रा की जानकारी लेकर ही इसका सेवन किया जाए.

चंडीगढ़ में नेशनल आयुष मिशन के नोडल ऑफिसर और सेक्टर- 37 स्थित गवर्नमेंट आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी की सीनियर आयुर्वेदिक फिजिशियन ने काढ़े के उपयोग के साथ ही उसे बनाने संबंधी जानकारी और उसके फायदे के बारे में बताया.

ऐसे बनाएं काढ़ा  

तुलसी, काली मिर्च, दालचीनी, सौंठ,  मुलेठी, अजवाइन, हल्दी को मिलाकर इसका पाउडर बना लें. इसमें दो चुटकी पाउडर मिलाकर काढ़ा बनाए. उसमें गुड़ भी अपनी स्वाद के अनुसार डालें. काढ़ा बनाने के बाद उसमें दो से तीन बूंद नींबू का रस मिलाएं और दिनभर में दो बार गर्म ही पीएं.

उम्र के अनुसार करें सेवन  

7 से 10 साल के बच्चे के लिए- 40 एमएल
10 से 15 साल के बच्चे के लिए 60 एमएल
वयस्क के लिए 150 एमएल

जरूरत से ज्यादा लेने पर ये होता है नुकसान

काढ़े का अधिक सेवन करने से चक्कर आना, पेट और सीने में जलन, मुंह में छाला शरीर में जगह-जगह दाने उभरने जैसी समस्याओं के होने का खतरा रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमे प्रयोग होने वाले अधिकांश सामानों की तासीर गर्म होती है. इसी वजह से इसका सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें तो ठीक रहेगा.

इसलिए स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है काढ़ा

काढ़े को तैयार करने के लिए आमतौर पर काली मिर्च, सोंठ, पीपली, दालचीनी, हल्दी, गिलोय और अश्वगंधा जैसी कई औषधियों का इस्तेमाल किया जाता है. इन सभी चीजों की तासीर बहुत गर्म होती है. अगर कोई व्यक्ति इन चीजों का सेवन बेहिसाब करेगा तो उसके शरीर में गर्मी बढ़ सकती है जिससे स्वास्थ्य बहुत प्रभावित होता है.

इसका रखें ध्यान

अगर आपको काढ़े का नियमित सेवन करने के बाद शरीर में नाक से खून आना, मुंह में छाले पड़ना, पेट में जलन होना, अपच और पेचिश जैसे लक्षण दिखते हैं तो आपको इसका सेवन करना तुरंत बंद कर देना चाहिए.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जावड़ेकर का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आपत्ति जताने वालों ने लिए ‘परामर्श के बिना बड़े फैसले’

Next Post

अब हफ्ते के सातों दिन चलेगी सैनिक एक्सप्रेस

Next Post
प्राइवेट ट्रेन चलाने के लिए आज होगा प्रीबिड कॉन्फ्रेंस

अब हफ्ते के सातों दिन चलेगी सैनिक एक्सप्रेस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d