BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बहानेबाज सरकार से विकास की उम्मीद नहीं: अरुण सिंह

by bnnbharat.com
February 9, 2020
in समाचार
बहानेबाज सरकार से विकास की उम्मीद नहीं: अरुण सिंह

बहानेबाज सरकार से विकास की उम्मीद नहीं: अरुण सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद अरुण सिंह ने कहा कि जब झारखंड के युवा सरकार की तरफ अपने रोजगार एवं बेरोजगारी भत्ते के लिए आशाभरी निगाहों से देख रहे थे. उसी वक्त बुरुगुलिकेरा एवं लोहरदगा जैसी घटनाएं उनके सामने आ गईं. जो राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

सिंह ने कहा कि अपने बड़े-बड़े वायदे और घोषणाओं को जमीन पर उतारने की क्षमता हेमंत सरकार में नहीं है. इसलिए खजाना खाली होने का बहाना करके जनता को दिग्भ्रमित कर रही है.

उन्होंने आगे कहा कि किसानों की कर्जमाफी का वायदा करके सत्ता में आई सरकार ने किसानों के लिए चल रही कृषि आशीर्वाद योजना जैसी कल्याणकारी योजना को बंद करके किसानों पर बड़ा चोट किया है.

उन्होंने स्वास्थ्य में फैली कुव्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चे का शव पॉलिथीन में ले जाना राज्य के लिए एक कलंक है, और तो और जिस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ही अपनी स्वागत यात्रा के लिए मरीज की बलि चढ़ा दे, उस राज्य भला कैसे हो पाएगा, यह भी एक यक्षप्रश्न ही है.

मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि बुरुगुलिकेरा में सात आदिवासियों के नरसंहार से लोगों में भय का वातावरण है. झारखंड में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद शासन के स्तर पर शोक-संतप्त परिवारों को कोई आश्वासन नहीं दिया गया. बल्कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘मरने वाला भी मेरा और मारने वाला भी मेरा’, जबकि अपराधी केवल अपराधी होता है चाहे वो अपना हो या पराया.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में ही देशद्रोहियों पर हुए मुकदमे को वापस लिया जिसका परिणाम है बुरुगुलिकेरा का वीभत्स नरसंहार.

उन्होंने कहा कि जनता के लिए हमेशा संघर्ष करती आई भाजपा पार्टी ने इसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए जब अपने प्रतिनिधिमंडल को वहां भेजा तो सरकार के द्वारा उन्हें घटनास्थल पर जाने से रोक लिया गया. परन्तु भाजपा पार्टी ने इससे हतोत्साहित न होते हुए संसद में गांधी प्रतिमा के आगे विरोध प्रदर्शन किया. जबकि भाजपा सांसद समीर उरांव ने इस मुद्दे को प्रमुखता से सदन में उठाया.

उन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन के सरकार बनते ही असंगठित अपराधों में तेजी से वृद्धि हुई है, अब लोग पलामू एवं ऐसे दूसरे जिलों में रात में जाने से कतराते है और इसका प्रमुख कारण महागठबंधन सरकार द्वारा असामाजिक तत्वों को प्रश्रय देना है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दफ्तर से लोहरदगा में पत्थर चलना इस बात को साफ दिखाता है कि कांग्रेस राज्य में अमनचैन स्थापित नहीं होने देना चाहती.

प्रेसवार्ता के दौरान संगठन पर चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि बूथ, मंडल एवं जिला कमेटी का गठन फरवरी माह में कर लिया जाएगा और भाजपा पार्टी एक सशक्त संगठन के साथ जनता की आवाज उठाएगी.

उन्होंने विगत चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा कि विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा के वोट प्रतिशत में वृद्धि हुई है जो कि हमारे लिए सुखद है और भाजपा कार्यकर्ता इससे उत्साहित भी है.

आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू और विधायक विरंची नारायण भी मौजूद थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बाबा तिलका मांझी की वर्षगांठ पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन

Next Post

फेरीवाले की चाकू गोदकर हत्या

Next Post
फेरीवाले की चाकू गोदकर हत्या

फेरीवाले की चाकू गोदकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d