BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जमीन मुआवजे से संबंधित शिकायतों का तय समय के अनुरूप करें निष्पादन: उपायुक्त

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
जमीन मुआवजे से संबंधित शिकायतों का तय समय के अनुरूप करें निष्पादन: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

TalkToDC कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पाॅट विभिन्न समस्याओं का उपायुक्त ने किया समाधान

विभिन्न योजनाओं में अनियमितता की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने दिये जांच के आदेश

साफ-सफाई व शौचालय के नियमित उपयोग को लेकर उपायुक्त ने ग्रामिणों को किया जागरूक

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार से TalkToDC ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान जिले के सभी दसों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व 90 से अधिक सीएससी केंद्रों के माध्यम से जिले के विभिन्न पंचायत के लोगों ने उपायुक्त से ऑनलाइन मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया.

इस दौरान ऑन द स्पाॅट कई लोगों की समस्याओं का समाधान उपायुक्त द्वारा किया गया. साथ हीं प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न प्रखण्डों के बुजूर्गों व दिव्यांग बच्चे को पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश संबंधित प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया.

इसके अलावे TalkToDC कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायतों से दिव्यांग पेंशन व वृद्धा पेंशन की शिकायत को संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी को पेंशन योजना से जोड़ते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत करायें. साथ हीं धरवाडीह पंचायत में प्रधानमंत्री आवास को लेकर मुखिया द्वारा पैसे मांगने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को पारदर्शी तरीके से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

टाॅक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखण्डों से केसीसी स्वीकृति में हो रहे देरी के अलावा बैंक से जुड़े अन्य शिकायत पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निदेशित किया कि बैंक प्रतिनिधियों से आपसी समन्वय करते हुए ऐसे मामलों को निराकरण करायें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकों का चक्कर न लगाना पड़े. कार्यक्रम के दौरान जमीन मुआवजा को लेकर डुमरिया पंचायत के लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़े शब्दों में निदेशित किया कि मामले की जांच करते हुए लाभुकों को मुआवजे से संबंधित राशि जल्द से जल्द दी जाय. साथ हीं जिले में जमीन मुआवजे से जुड़े मामलों को लंबित न रखें व तय समय के अनुरूप भुगतान की राशि मिले इसका विशेष रूप से ध्यान रखें.

इसके अलावे प्रज्ञा केन्द्रों के माध्यम से पेंशन से जुड़ी समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए, समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें. इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन की प्रक्रिया पुरी तरह से पारदर्शी रहे. साथ हीं सभी सीएससी केन्द्र संचालकों को उपायुक्त ने निदेशित किया कि आने वाले लोगों से जुड़ी समस्याओं के आवेदन को संग्रहित करते हुए उपायुक्त कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें.

जिले के 18628 लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ा जायेगाः उपायुक्त

टाॅक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान वृद्धा पेंशन से जुड़े मामलों पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि जिले के सभी प्रखण्डों से पेंशन से जुड़े आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं. जिसके पश्चात स्वीकृत कर सभी को मुख्यमंत्री राज्य समाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ से जोड़ा जायेगा.

इसके अलावे उपायुक्त ने सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर सुयोग्य श्रेणी के पेंशनधारियों को पेंशन पोर्टल में शत प्रतिशत प्रविष्ट करना सुनिश्चित करें, ताकि 18,628 सुयोग्य लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ा जा सके. साथ हीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने कार्यालय में जनता से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को सुनते हुए समाधान करते रहें, ताकि प्रखण्ड व पंचायत स्तर की समस्या का निष्पादन त्वरित गति से किया जा सके.

पैक्स केन्द्रों में धान न लेने की शिकायत पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का दिया निर्देश

कार्यक्रम के दौरान अमडीहा पंचायत में पैक्स केन्द्र द्वारा धान नहीं लेने की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी निर्देशित किया कि मामले जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय को अवगत करायें. साथ हीं जिले के सभी पैक्स संचालकों को सख्त निदेशित करें कि किसानों से धान लिये बिना उन्हें लौटाना या परेशान करने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

इसके अलावे उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निदेशित कि अपने स्तर से समय-समय पर पैक्स केन्द्रों का निरीक्षण करते रहें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े.

इसके अलावे TalkToDC कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा प्रखण्डवार तरीके से उपस्थित लगभग सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारियों को निदेशित किया गया कि आम जनता से सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए निश्चित समय अवधि में शिकायतों का समाधान किया जाएगा.

कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त ने सभी लोगों का कार्यक्रम से जुड़ने हेतु आभार प्रकट किया. साथ हीं प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को उनके जिम्मेवारियों से अवगत कराते हुए आने वाले फरयादियों के आवेदन को संग्रहित कर उपायुक्त कार्यालय भेजने का निर्देश दिया.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला कल्याण पदाधिकारी मीनाक्षी भगत, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनशिकायत कोषांग के प्रतिनियुक्त अधिकारी डाॅ सुनील तिवारी, सहायक सूचना विज्ञान पदाधिकारी प्रमोद कुमार, सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, सीएससी मैनेजर सत्यम कुमार एवं जिला समाज कल्याण विभाग, नगर निगम, आपूर्ति, मनरेगा, कृषि, पीएम आवास व संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मी आदि उपस्थित थे.                        

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आपदा में फंसे झारखंड वासियों को मिलेगी हर संभव मदद: हेमंत सोरेन

Next Post

अबुवा राज के बबुआ मुख्यमंत्री ने आदिवासी- मूलवासी युवाओं को छला:रघुवर दास

Next Post
अबुवा राज के बबुआ मुख्यमंत्री ने आदिवासी- मूलवासी युवाओं को छला:रघुवर दास

अबुवा राज के बबुआ मुख्यमंत्री ने आदिवासी- मूलवासी युवाओं को छला:रघुवर दास

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d