BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

155 लंबित मामलों का किया गया निष्पादनः एसपी

by bnnbharat.com
January 10, 2020
in Uncategorized
155 लंबित मामलों का किया गया निष्पादनः एसपी

155 लंबित मामलों का किया गया निष्पादनः एसपी

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़ः जिला समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में शुक्रवार को एसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को लंबित वारंट, कुर्की सहित कांडों के जल्द निष्पादन और पासपोर्ट सत्यापन में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया दिसंबर माह में जिले में 93 मामले दर्ज किए गए जबकि 155 लंबित मामलों का निष्पादन किया गया है.

उन्होंने बताया 6 महीने पूर्व जिले में 1500 से ज्यादा लंबित मामले थे. पुलिस पदाधिकारियों के लंबित मामलों के निष्पादन में सक्रियता के कारण वर्तमान में यह संख्या लगभग 1000 है. अगले तीन महीनों में लंबित मामलों को 750 करने का लक्ष्य रखा गया है.

जिसके लिए सभी थाना प्रभारियों व पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है. एसपी प्रभात कुमार ने कहा जिले में किसी भी हाल में अवैध कोयला का भंडारण, ट्रांसपोर्टेशन या कारोबार नहीं होने दिया जाएगा. किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के अवैध कारोबार में संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्यवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया एक माह में अवैध कोयले के साथ 22 ट्रैक्टर जप्त किए गए हैं.  इन सभी ट्रैक्टर मालिक और अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. गोबरधरा स्थित दामोदर नदी तट पर स्थानीय लोगों के द्वारा बड़ी मात्रा में सुरंग बनाकर अवैध कोयले का उत्खनन किया जा रहा था.

जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने खनन पदाधिकारी और सीसीएल के अफसरों के साथ भौतिक निरीक्षण किया है. जल्द ही इन स्थानों को डोजरिंग कर भर दिया जाएगा. यातायात व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया 1 महीने में शहर के सभी पांच ट्रैफिक पोस्ट बनकर तैयार हो जाएंगे.

उन्होंने बताया सभी पोस्ट अत्याधुनिक कैमरों और ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर से लैस रहेंगे. पुलिस अधीक्षक ने कहा सभी ट्रक टिक पोस्ट पर 24 घंटे 8 जवानों की तैनाती होगी. इसके लिए मुख्यालय से स्वीकृति मिल चुकी है.

अपराध समीक्षा बैठक में एसडीपीओ अनुज उरांव, प्रकाश चंद्र महतो, डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार, यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डीसी ने बाटे अनाज, कंबल, किताब व जरूरी सामान

Next Post

भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने गोराडीह में हुई घटना को लेकर दिया तीखी प्रतिक्रिया

Next Post
भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने गोराडीह में हुई घटना को लेकर दिया तीखी प्रतिक्रिया

भाजपा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने गोराडीह में हुई घटना को लेकर दिया तीखी प्रतिक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d