BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जनता दरबार में हुआ 54 मामलों का निष्पादन

by bnnbharat.com
September 15, 2020
in समाचार
गोली नहीं धारदार हथियार के घाव से हुई थी जिलानी अंसारी की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

पेंशन, दाखिल खारिज, आवास संबंधित समस्याओं का हुआ निष्पादन

रांची: उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी शशि रंजन की जनता दरबार में कुल 54 आवेदन आये. उपायुक्त ने संबंधित सभी पदाधिकारी को आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. आज के जनता दरबार में लोग मुख्यतः जमीन, राशन कार्डज़ आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल खारिज तथा ऑनलाइन पोर्टल में त्रुटि समेत अन्य समस्या को लेकर पहुंचे. उपायुक्त ने जनता दरबार में आए लोगों की समस्या सहजता से सुन उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया.

पाटन प्रखंड के उताकी ग्राम से पहुंचे ग्रामीणों ने योगी वीर पहाड़ पर चल रहे स्टोन माइनिंग के कार्य को बंद करवाने हेतु आवेदन दिया. ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन किए जा रहे विस्फोट से पत्थर गांव तथा घरों में निरंतर आ जा रहा है. जिससे रोजाना लीज धारियों एवं ग्रामीणों के बीच मारपीट हो रही है. ग्रामीणों ने कहा कि गांव में रह रहे बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका प्रभाव पहुंच रहा है.  वहीं जनता दरबार मे उताकी ग्राम से ही पहुंचे कृष्ण मुरारी पांडे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के वर्तमान सूची में नाम छूट जाने की शिकायत की. उपायुक्त ने त्वरित निष्पादन हेतु उनके आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया. 

जनता दरबार में रबदा पंचायत से आईं 75 वर्षीय शनिचर देवी ने उपायुक्त के समक्ष वृद्धा पेंशन निर्गत करने हेतु आवेदन दिया. वही चैनपुर प्रखंड के नगवां ग्राम से आए कैलाशपति कुंवर तथा कमला कुंवर ने अंबेडकर आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन दिया. 

बताते चलें कि कोरोना काल में उपायुक्त द्वारा किए जा रहे जनता दरबार में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया जा रहा है. मंगलवार तथा शुक्रवार को होने वाले जनता दरबार में आने वाले ग्रामीणों के लिए सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आईओसीएल ने छवि रंजन को भेंट की सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीन और मास्क

Next Post

TRAI ने दिया दूर संचार कंपनियों को झटका, अलग से नियम बनाने से इनकार

Next Post
TRAI ने दिया दूर संचार कंपनियों को   झटका,  अलग से नियम बनाने से इनकार

TRAI ने दिया दूर संचार कंपनियों को झटका, अलग से नियम बनाने से इनकार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d