BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ई-समाधान पोर्टल पर 81.15प्रतिशत शिकायतों का निष्पादन

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
ई-समाधान पोर्टल पर 81.15प्रतिशत शिकायतों का निष्पादन
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:- आम लोगों की विभिन्न शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निवारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त  उमा शंकर सिंह के निर्देश पर डीएमएफटी-पीएमयू टीम द्वारा विकसित ई-समाधान पोर्टल पर 81.15प्रतिशत शिकायतों का निष्पादन किया गया है. 

ई-समाधान का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विगत 10 नवंबर 2020 को इसकी शुरुआत की गई थी. शुरुआत के बाद आम जनों की सुविधा के लिए इसमें नया होमपेज विकसित किया गया है. इसके माध्यम से शिकायतों के निष्पादन की रियल टाइम स्थिति का अवलोकन कोई भी व्यक्ति बिना लॉग-इन किए कर सकता है. 

इसमें दर्ज होने वाली शिकायतों की समीक्षा स्वयं उपायुक्त हर 15 दिन पर वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से करते हैं. उपायुक्त के अधीन एक स्पेशल टीम नियमित रूप से सभी शिकायतों की समीक्षा करती है. हर शिकायत के निष्पादन के लिए एक समय सीमा और प्राथमिकता तय करती है. शिकायत की गंभीरता के आधार पर विस्तार से चर्चा करने के लिए शिकायतकर्ता को सीधे जनता दरबार में आमंत्रित कर सकती है.

उन्होंने बताया कि कि 10 नवंबर 2020 से 10 जनवरी 2021 तक कुल 1788 शिकायतें दर्ज की गई है. जिसमें 81.15प्रतिशत (1451) शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया है.

89.8प्रतिशत शिकायतों का निपटारा करने के लिए डीएसओ सम्मानित

बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. ठाकुर ने 182 शिकायतों में से 135 (89.8प्रतिशत) शिकायतों का निष्पादन किया. उन्होंने कुछ शिकायतों को तय समय-सीमा से पूर्व ही निष्पादित किया. 

उपायुक्त ने कहा कि इस पोर्टल पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पता चल जाता है कि कौन अधिकारी कितनी देर के लिए एवं कितने दिनों तक पोर्टल पर लगातार सक्रिय रहे हैं. उन्होंने बताया कि कुल प्राप्त शिकायतों का 60प्रतिशत से अधिक अनुपालन करने वाले विभाग या कार्यालय, निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निष्पादन, समय सीमा से पूर्व शिकायतों का निष्पादन तथा ई समाधान पोर्टल पर सक्रिय रहने वाले पदाधिकारियों को हर माह सम्मानित किया जाएगा.

उपायुक्त ने बताया कि कोविड-‌19 के फैलाव से बचाव के लिए सभी स्तरों पर सार्वजनिक शिकायत निवारण प्रणाली या जनता दरबार पर रोक लगाई गई थी. सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को अपनी शिकायतों को लेकर जिला मुख्यालय तक आना पड़ता था. जिससे उन्हें शारीरिक एवं आर्थिक परेशानी भी होती थी. मजदूर वर्ग को अपने एक दिन की मजदूरी खोनी पड़ती थी.अधिकारियों के लिए व्यावहारिक रूप से कई बार आम जनों की शिकायतों के निवारण एवं ट्रैकिंग में परेशानी होती थी. नागरिकों के लिए भी शिकायतों के निवारण और उसकी वास्तविक स्थिति को जान पाना मुश्किल होता था. इन्हीं सब कारणों से ई-समाधान पोर्टल को विकसित किया गया है.

पत्रकार वार्ता में उपायुक्त   उमा शंकर सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी   भोगेंद्र ठाकुर, कार्यपालक दंडाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी दीपमाला, अदिति सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, डीएमएफटी ऑफिसर   शुभम सिंघल उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण का धनबाद बनेगा गवाह

Next Post

विधायक ढुल्लू महतो ने की उपायुक्त से मुलाकात

Next Post
विधायक ढुल्लू महतो ने की उपायुक्त से मुलाकात

विधायक ढुल्लू महतो ने की उपायुक्त से मुलाकात

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d