BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिला स्तरीय टाना भगत विकास प्राधिकार की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
जिला स्तरीय टाना भगत विकास प्राधिकार की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय टाना भगत विकास प्राधिकार की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टाना भगत विकास प्राधिकार की कार्यकारिणी समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया.

बैठक में उपायुक्त ने गुमला जिलांतर्गत टाना भगतों द्वारा धारित 10 एकड़ तक की भूमि का निःशुल्क रसीद निर्गत करने का निर्देश दिया.

बैठक में टाना भगतों के परिवारों को निःशुल्क वितरित किए गए गायों की वस्तु स्थिति की जानकारी उपायुक्त द्वारा ली गई. इस दौरान टाना भगतों ने उपायुक्त को बताया कि दुग्ध उत्पादन से टाना भगतों को लाभ तो मिल रहा है, परन्तु उत्पादन हेतु आवागमन की सुविधा पर्याप्त न होने एवं नजदीकी बाजारों के अभाव के कारण दुग्ध निर्यात/बेचने में असुविधा हो रही है. इसपर उपायुक्त ने टाना भगतों को सुचारू रूप से दुग्ध निर्यात/बेचने के लिए मिल्क वैन देने की बात कही.

बैठक के क्रम में उपायुक्त ने टाना भगतों को होने वाली समस्याओं की जानकारी ली. इस क्रम में टाना भगतों ने उपायुक्त को पेयजल की समस्या से अवगत कराया. जिसपर जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा जिन टाना भगतों के पास वैसी भूमि जो खेती योग्य नहीं है, उनपर तालाब का निर्माण कर पेयजल की समस्या को दूर करने की सलाह दी गई. विदित हो कि तालाब निर्माण का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के साथ ही जलस्तर को पुनः ठीक करना तथा तालाब के पानी का विभिन्न कृषि संबंधी कार्यों में उपयोग किया जाना है. जिसपर सहमति देते हुए टाना भगतों ने अपने-अपने भूमि पर तालाब निर्माण की इच्छा जताई.

बैठक के क्रम में टाना भगतों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने वैसे बच्चे जो इंटरमीडिएट पास कर चुके हैं, उन्हें पॉलिटेक्निक कॉलेज चन्दाली में टेक्निकल एवं पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की सुविधा दिए जाने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को साक्षात्कार के द्वारा चयन कर उनकी पढ़ाई का शुल्क जिला प्रशासन वहन करेगी.

बैठक के क्रम में वैसे प्रखंड एवं पंचायत जहां पढ़ने वाले टाना भगतों की संख्या अधिक है, वहां पुस्तकालय एवं सामुदायिक भवन का निर्माण किए जाने की बात उपायुक्त ने कही.

बैठक में उपायुक्त शशि रंजन सहित परियोजना निदेशक आईटीडीए कीर्तिश्री, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक सुरेंद्र पाण्डेय, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग चंदन कुमार विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, टाना भगत व अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नि:शक्तता कमिश्नर ने दिए AICAPC की जांच के आदेश, 15 दिन में मांगा जवाब

Next Post

करंट लगने से मृत बीएसएफ जवान के परिजनों को महीनों बाद मिला दो लाख का मुआवजा

Next Post
करंट लगने से मृत बीएसएफ जवान के परिजनों को महीनों बाद मिला दो लाख का मुआवजा

करंट लगने से मृत बीएसएफ जवान के परिजनों को महीनों बाद मिला दो लाख का मुआवजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d