Ranchi: वैश्विक महामारी कोविड-19 से संबंधित केंद्र/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर रांची में दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच लगातार की जा रही है. इसी क्रम में आज दिनांक 26 अगस्त 2020 को कार्यपालक दंडाधिकारी सदर, रांची पवन कुमार ने कोरोना के शर्तों के अनुपालन को लेकर डोरंडा थाना क्षेत्र के विभिन्न दुकानों/प्रतिष्ठानों की जांच की.
इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा 36 दुकानों की जांच की गई. जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया.
02 दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील
जांच के क्रम में कार्यपालक दंडाधिकारी सदर, रांची ने 02 दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया. जिसके बाद नोटिस देकर उक्त दोनों दुकानों को स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.
कोविड-19 के शर्ताें के अनुपालन को लेकर लगातार की जा रही है जांच
उपायुक्त, रांची छवि रंजन के निदेशानुसार दुकानों/प्रतिष्ठानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच की जा रही है. जिन दुकानों/प्रतिष्ठानों में दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा है, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है. आपको बताएं कि कल रांची के 05 दुकानों को कोरोना के शर्तों के उल्लंघन के बाद कार्रवाई करते हएु जिला प्रशासन ने सील कर दिया था .

