ग्वालियर: जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार पर कानून व्यवस्था एवं कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन कराने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखकर सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन प्रतिबंधित किया गया है. मंदिरों एवं अन्य पूजा स्थलों पर एक बार में पाँच से अधिक श्रृद्धालुओं का प्रवेश भी प्रतिबंधित है.
जन्माष्टमी पर अनुविभाग लश्कर के अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने की जवाबदेही एसडीएम लश्कर विनोद भार्गव (मोबा. 9425116564) को सौंपी गई है.
इसी तरह ग्वालियर सिटी में एसडीएम प्रदीप तोमर (मोबा. 9425112082), अनुविभाग झांसी रोड़ के अंतर्गत एसडीएम अनिल बनवारिया (मोबा. 9425112874), अनुविभाग मुरार में एसडीएम एच बी शर्मा, (मोबा. 9425743666), अनुविभाग ग्वालियर ग्रामीण में एसडीएम पुष्पा पुषाम (मोबा. 9425309123), अनुविभाग घाटीगांव में एसडीएम प्रदीप शर्मा (मोबा. 9425129303), अनुविभाग डबरा में एसडीएम राघवेन्द्र पाण्डेय (मोबा. 8435092161) तथा अनुविभाग भितरवार के अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी अश्विनी कुमार रावत (मोबा. 7898602754) को सौंपी गई है. सभी एसडीएम अपने स्तर से भी अधीनस्थ कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगा सकेंगे.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ग्वालियर शहर में फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर में श्री राधा कृष्ण की मूर्ति के श्रृंगार के लिये बहुमूल्य आभूषणों को लाने और वापस कोषालय व बैंक में पहुंचाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने की जवाबदेही नायब तहसीलदार सिटी सेंटर कुलदीप दुबे (मोबा. 8964973309) को सौंपी गई है.

