रांची: 29 फरवरी 2020 को पूर्वाह्न 11ः30 बजे आड्रे हाउस की गैलरी में विगत दिनों नेतरहाट में हुए प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर में चित्रकारों द्वारा बनाये गए पेंन्टिंग की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाएगा. साथ ही इन पेंन्टिंग्स पर निर्मित कॉफी टेबुल बुक का लोकार्पण मुख्य सचिव, झारखंड द्वारा किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम का आयोजन डा. रामदयाल मुण्डा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान रांची (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखंड सरकार) के तत्वावधान में किया जाएगा.
Also Read This: अपनी जिम्मेवारी का ईमानदारी से पालन करूंगा: बाबूलाल
उल्लेयखनीय है कि 10 से 15 फरवरी को नेतरहाट में हुए प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय एवं लोक चित्रकला शिविर में केरल से लेकर हिमाचल तक के 80 ख्यातिप्राप्त जनजातीय एवं लोक चित्रकारों ने अपनी-अपनी शैली में प्रकृति, आदिवासी मिथक और आदिवासी इतिहास को अपनी कूची से कैनवास, भोजपत्र और कपड़े आदि पर उकेरा है.
