पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीनों चरणों का मतदान हो चुका है. वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए हैं. ज्यादातर पोल्स में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बढ़त मिलती दिख रही है.
वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है. अब बिहार में तीतीश की वापसी होगी या तेजस्वी बाजी मारेंगे? यह तो कल नतीजों के बाद ही तय हो पाएगा. इससे पहले बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी ने एनडीए की जीत का दावा किया है.
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने कहा, ”एग्ज़िट पोल में काफी कांटे की टक्कर दिख रही है. लेकिन हमने जो बिहार देखा है उस हिसाब से कल एक बार फिर NDA की सरकार बन सकती है.”

