रांची:-रांची रेल मंडल के रामगढ़ कैंट स्टेशन पर यात्री सुविधा का विस्तार करते हुए रामगढ़ कैंट स्टेशन पर रिटायरिंग रूम एवं डॉरमेट्री का उद्घाटन हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा द्वारा किया गया. इस मौके पर रामगढ़ की विधायक ममता देवी भी उपस्थित रहीं.
रामगढ़ कैंट स्टेशन पर बनाए गए इस भवन में रिटायरिंग रूम की संख्या 10 है, जिनमें 06 वातानुकूलित एवं 04 गैर वातानुकूलित कमरे हैं. गैर वातानुकूलित डोरमेटरी में 10 बेड हैं.
वातानुकूलित रिटाइरिंग रूम का किराया 12 घंटे या उससे कम के लिए 400 होगा और 12 घंटे से अधिक तथा 24 घंटे तक के लिए 800 देने होंगे .इसी प्रकार गैर वातानुकूलित रिटायरिंग रूम 12 घंटे या उससे कम के लिए 300 एवं 12 घंटे से अधिक तथा 24 घंटे तक के लिए 500 देने पड़ेंगे. गैर वातानुकूलित डोरमेटरी में प्रति बेड प्रतिदिन 12 घंटे या उससे कम के लिए 150 देने पड़ेंगे. 12 घंटे से अधिक तथा 24 घंटे से कम के लिए 250 प्रति बेड देने होंगे .रिटाइरिंग रूम एवं डॉरमेट्री बुकिंग हेतु उचित यात्री टिकट के साथ बुकिंग कार्यालय से संपर्क करना होगा अथवा पतबजब के वेबसाइट पतबजब.बव.पद पर जाएं .
यात्रियों से अपेक्षा की जाती हैकि वे उचित कोविड निर्देशों का पालन करेंगे और रेलवे को सहयोग करेंगे. इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक नीरज अम्बष्ठ, अपर मंडल रेल प्रबन्धक परिचालन एम एम पंडित , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश,वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय अमित कंचन , वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता श्री कुलदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.मुख्यालय से उचित दिशा निर्देश आने के बाद इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा.

