रांची: ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन डॉ. शशि थरूर, सांसद के अनुमोदन के उपरांत एआईपीसी रीजनल कोऑर्डिनेटर ईस्ट झारखंड की जरिता लेफ्टलॉन्ग ने झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया है तथा खूंटी जिला प्रोफेशनल कांग्रेस के चैप्टर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी मनोनयन किया गया है.
उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने बताया कि प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के विस्तारित कमेटी में प्रदेश को-ऑर्डिनेटर आईएनसी स्टेट फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन इंगेजमेंट में विद्याकर कूर, कोऑर्डिनेटर जेपीसीसी इंगेजमेंट-प्रिंस राज, कोऑर्डिनेटर इवेंट- सरवर पाल, कोऑर्डिनेटर एमएसएमई- प्रभात कुमार अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर जेपीसीसी इंगेजमेंट- गोपाल कुमार पांडे, वही खूंटी चैप्टर अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार एवं उपाध्यक्ष पवन कुमार कश्यप को मनोनीत किया गया है.

