BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबूलाल मरांडी से उम्मीद, सदन में रघुवर सरकार के घोटाले की जांच की मांग करेंगे : झामुमो

by bnnbharat.com
February 25, 2020
in Uncategorized
बाबूलाल मरांडी से उम्मीद, सदन में रघुवर सरकार के घोटाले की जांच की मांग करेंगे : झामुमो

बाबूलाल मरांडी से उम्मीद, सदन में रघुवर सरकार के घोटाले की जांच की मांग करेंगे : झामुमो

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर उन्हें बधाई देते हुए यह उम्मीद जतायी कि जिस तरह से बाबूलाल मरांडी ने पूर्व में पांच सालों तक सत्ता में रही रघुवर दास सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार की बात करते थे, उन घोटालों की जांच की मांग अब सदन में भी करेंगे.

सुप्रियो भट्टाचार्य ने रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा में वापस लौटने के पहले और जब हाईकोर्ट के नवनिर्मित भवन में अनियमितता की बात सामने आयी थी कि तो बाबूलाल मरांडी ने कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यालय से पांच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा घोटाला हुआ है. उन्होंने रघुवर दास सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर होने की बात की थी, अब जब बाबूलाल मरांडी सदन में जाएंगे, तो उम्मीद है कि वे सरकार से इन घपलों की जांच कराने की मांग जरूर करेंगे.

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने मॉब लिचिंग की घटना पर भाजपा सांसद जयंत सिन्हा पर भी जो टिप्पणी की थी, उस मामले की भी जांच करेंगे और विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ पिछले पांच वर्षों तक जिस तरह की कार्रवाई की मांग करते आ रहे थे, उसकी भी मांग जरूर करेंगे.

उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को डोमेसाईल के मुद्दे पर भी बोलना होगा और जो रैयतों की जमीन लूटी गयी है, बाबूलाल मरांडी उसकी भी जांच कराने की मांग जरूर करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोक कलाकारों ने चलाया जागरूकता अभियान

Next Post

जनगणना-2021 के लिए फील्ड ट्रेनरों को दी गयी जिम्मेदारी

Next Post
जनगणना-2021 के लिए फील्ड ट्रेनरों को दी गयी जिम्मेदारी

जनगणना-2021 के लिए फील्ड ट्रेनरों को दी गयी जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d