BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दाखिल खारिज के मामलों का शीघ्र करें निष्पादनः अपर समाहर्ता

by bnnbharat.com
January 8, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

अपर समाहर्ता ने अंचलाधिकारियों के साथ की बैठक

मेदिनीनगर:- अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि दाखिल खारिज के मामलों का शीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित करें.

किसी भी परिस्थिति में 30 एवं 90 दिन से ऊपर पेंडेंसी नहीं होनी चाहिए. 30 दिन से अधिक लंबित मामलों का तत्काल निष्पादन करें. अपर समाहर्ता अंचलअधिकारियों के साथ राजस्व से संबंधित मामलों की समीक्षा कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि दाखिल खारिज के मामलों को बिना यथोचित कारणों के रिजेक्ट नहीं करने एवं भूमि स्थानांतरण से संबंधित मामलों को शीघ्र पूरा करने का निदेश दिया. उन्होंने भूमि सीमांकन से संबंधित मामले, अवैध जमाबंदी से संबंधित मामले, राजस्व न्यायालय से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की. साथ ही इन मामलों को जल्द-से-जल्द निष्पादन करने का निदेश दिया. दाखिल खारिज आदि राजस्व से संबंधित मामलों को लेकर आम जनता को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए. अपर समाहर्ता ने सभी को आमजनों से समन्वय बनाकर उनके कार्यो को निष्पादित करने पर जोर देते हुए राजस्व से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन कर लोगों को लाभ देने की बातें कही.

उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन से एक ओर जहां पेंडेंसी समाप्त होगी, वहीं दूसरी ओर आमजनों की परेशानियां भी दूर होगी.

उन्होंने उपायुक्त के निदेश के आलोक में थाना स्तर पर कैंप का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों का भी निष्पादन करने का निदेश दिया. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस सह लेस्लीगंज प्रखंड विकास सह अंचल अधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, सभी अंचलाधिकारी के अलावा राजेश कुमार सिंह, घनश्याम दुबे आदि उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छत्तरपुर एसडीओ ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Next Post

शिकायत निवारण समिति की बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा

Next Post
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगमतापूर्वक जलार्पण का रखें विशेष रूप से ध्यान – उपायुक्त

शिकायत निवारण समिति की बैठक में भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d