अबकारी विभाग और चौपारण पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान शराब भट्टियां, जावा महुआ, ड्रम नष्ट
संवाददाता चौपारण : थाना से 26 किमी दूर झारखंड-बिहार के सीमा पर उग्रवादियों के गढ़ भगहर पंचायत के ग्राम अम्बातारी व परसतारी में अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध अबकारी विभाग व चौपारण पूलिश ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान में शामिल अबकारी विभाग इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, चौपारण थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह, एएसआई अल्लाउद्दीन खान, सहदेव मुंडा जैप के जवानो ने दोनों गांवों में करीब 21 अवैध महुवा शराब भट्टियों को ध्वस्त किया। इस दौरान जेसीबी से शराब भट्टियों, पानी रखने का नाद, जावा महुआ भरा ड्राम तथा बर्तनों में रखे शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान अम्बाबतारी व परसतारी गांव के चौक, चौराहों, तथा जंगल मे चल रहे दर्जन भर महुआ शराब भट्टियों, और घरों मे चल रहे महुआ शराब भट्टियों को पुलिस ध्वस्त कर दिया। वही जावा महुआ नष्ट तथा ड्राम को काटकर बर्बाद कर दिया। अबकारी विभाग के इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया की सूचना मिला था कि अम्बातरी व परसतरी कई अवैध शराब की भठ्ठिया संचालित है। बताया कि अवैध महुवा शराब तस्करों को चिन्हित कर कानूनी कार्यवाई किया जायगा। वही थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ हमारा छापेमारी जारी रहेगा। इस दौरान स्थल से एक युवक को गिरफ्तार किया गया जिसकी संलिप्ता की जाँच पड़ताल किया जा रहा है। मालूम हो कि बीते तीन दिन पूर्व भगहर भंडार में संचालित करीब दो दर्जन अवैध शराब भठ्ठियो को किया गया था ध्वस्त।

