BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पूर्व सांसद पप्पू यादव की सफाई, कहा- जमा हुए लोगों को समझाकर खत्म कराया धरना

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in Uncategorized
पूर्व सांसद पप्पू यादव की सफाई, कहा- जमा हुए लोगों को समझाकर खत्म कराया धरना

पूर्व सांसद पप्पू यादव की सफाई, कहा- जमा हुए लोगों को समझाकर खत्म कराया धरना

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देशव्यापी बंदी के दौरान मंगलवार को दिल्ली के ओखला मंडी पर जुटे प्रवासी मजदूरों के विरोध-प्रदर्शन मामले में पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सफाई दी है.

पप्पू यादव ने कहा है कि कल ओखला मंडी में कोई बात ही नहीं हुई. सभी लोग पहले से वहां मौजूद थे.

उन्होंने कहा, “भीड़ तो पहले से जुटी हुई थी, मैं पहुंचा और 1 घंटे में भीड़ को समझा-बुझाकर हटा दिया. हमने दिल्ली पुलिस की मदद की है. दिल्ली पुलिस के लिये तालियां भी बजवाई. हर रोज इस तरह के मामले देश भर में हो रहे हैं. हम लगातार 50 दिनों से लोगों की मदद कर रहे है.”

उन्होंने कहा, “भीड़ पहले से जमा थी ,किसी ने मुझे सूचना दी और आग्रह किया कि भीड़ को समझा दूं. उस सूचना के आधार पर मैं भीड़ को हटाने के लिए आया था , आप वीडियो में भी देख सकते हैं.”

उन्होंने कहा, “लोगों को समझाने का यह मतलब कतई नहीं है की भीड़ को मैंने उकसाने का काम किया. मैं लगातार गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों की सेवा करता रहा हूं.  तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को मैंने आर्थिक मदद की है. लगभग 22,000 जरूरतमंद लोगों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं. 10 लाख से ज्यादा लोगों को राशन पहुंचाया है. ऐसे में यह कहा जाना ठीक नहीं है कि दिल्ली पुलिस ने हमारे खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया है.”

गौरतलब है कि पूर्व सांसद पप्पू यादव पर प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के नाम पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का आरोप है. उन पर आरोप है कि मंगलवार को ओखला सब्जी मंडी के पास कैप्टन गौर मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए मजदूरों की अगुवाई और प्रदर्शन किया. इस मामले में पुलिस ने अमर कॉलोनी थाने में पूर्व सांसद पप्पू यादव और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो फर्जी पुलिसकर्मी ठेले वाले से अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार

Next Post

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ मानव सेवा भाव से कार्य कर रही है DPS स्कूल: उपायुक्त

Next Post
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ मानव सेवा भाव से कार्य कर रही है DPS स्कूल: उपायुक्त

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ मानव सेवा भाव से कार्य कर रही है DPS स्कूल: उपायुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d