जितनारायण शर्मा,
गोड्डा: गोड्डा के पथरा में चल रहे सक्षम कौशल विकास योजना के गर्ल्स हॉस्टल में सेंटर के अधिकारी द्वारा शोषण का मामला सामने आया है. जिसमें प्रशिक्षण संस्थान के विरुद्ध छात्र-छात्राओं ने मिलकर पुरजोर विरोध किया. साथ ही बताया कि गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और सेंटर अधिकारियों की मिलीभगत से चोरी छुपे लड़की के बाथरूम से अमानवीय वीडियो बनाया जाता है.
इसके अलावा भी बहुत सारी समस्याएं हैं जैसे कि भोजन पीने का पानी आदि समस्याओं से छात्र-छात्राएं जूझ रही हैं.

