BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गैस लीक होने से विस्फोट, 4 लोगों की मौत, 11 घायल

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
गैस लीक होने से विस्फोट, 4 लोगों की मौत, 11 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

मैड्रिड: स्पेन की राजधानी मैड्रिड के मध्य क्षेत्र में बुधवार को एक रिहायशी इमारत में गैस रिसाव के कारण विस्फोट में लगभग चार लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासियों ने छह मंजिला इमारत से अचानक तेज धुंआ उठता देखा था, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी थी.

मैड्रिड आपातकालीन सेवा ने एक ट्वीट में हालसे की जानकारी देते हुए कहा है कि विस्फोट में कम से कम 11 लोग घायल हो गए है, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है. सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में मैड्रिड के मध्यवर्ती क्षेत्र तोलेदो स्ट्रीट में छह मंजिला इमारत से धुंआ उठते हुए दिखा था और आसपास मलबा बिखरा हुआ था.

आपात सेवा ने कहा है कि बचाव टीम, दमकलकर्मी और पुलिसकर्मी राहत और बचाव अभियान में जुटे हुए हैं. मेयर जोस लुइस मार्तिनेज अलमेदा ने बताया है कि विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक गैस रिसाव के कारण यह विस्फोट हुआ था. चर्च से जुड़ा एक व्यक्ति भी लापता है.

स्पेन के लोक प्रसारक टीवीई ने कहा है कि इमारत के भीतर लगी आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मुश्किलें आ रही हैं और बचाव टीम वहां फंसे लोगों की तलाश कर रही है. फिलहाल लापता लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और घायलों का इलाज भी किया जा रहा है. वहीं एक व्यक्ति की हालत काफी गंभीर बनी हुईं है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छह दिनों से लापता युवक का कुएं में मिला शव

Next Post

IPL 2021: यहां देखें सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट…

Next Post
IPL 2021: यहां देखें सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट…

IPL 2021: यहां देखें सभी 8 टीमों के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d