गाजियाबाद: मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में अवैध रूप से एलपीजी रीफिल करने के दौरान हुए धमाके में कार जल कर राख हो गई है. हालांकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. कार मालिक ने अवैध रूप से गैस रीफिल का धंधा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. वहीं, एफआईआर में प्रदीप, ईश्वर व जयपाल को नामजद कराया है. हालांकि उनमें से पुलिस ने आरोपी प्रदीप को अरेस्ट कर लिया है.
वहीं सैदपुर गांव का रहने वाले रंजीत ने कहा कि उनके पड़ोस में अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलिंडर रीफिल भरने का काम करते हैं और जब शुक्रवार की शाम को गैस सिलिंडर को रीफिल किया जा रहा था तभी एक कार में तेज धमाका हुआ व धमाके में कार के परखच्चे उड़ गए. इस दौरान शिकायतकर्ता ने कहा है कि उस धमाके के कारण उनके परिवार बाल-बाल बच गया है. लेकिन, आरोपितों का कहना है कि कार में धमाका शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

