गुवाहाटी: असम के तिनसुकिया स्थित ऑयल इंडिया के तेल के कुएं के पास विस्फोट हुआ है. इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं. बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब बागजान के तेल क्षेत्र में आग बुझाने का काम चल रहा था. फिलहाल इन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. इससे पहले जून की शुरुआत में भी तेल के कुएं में भीषण आग लग गई थी.
ऑयल इंडिया लिमिटेड के प्रवक्ता त्रिदीप हजारिका ने बताया कि तिनसुकिया जिले के बागजान में ऑयल इंडिया के कुएं नंबर 5 के पास विस्फोट हुआ है. इस दौरान वहां तीन विदेशी विशेषज्ञ मौजूद थे, जो इस घटना में बुरी तरह घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि तीनों लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया है. फिलहाल ऑपरेशन रुका हुआ है.

