BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

काहिरा में वाहनों के टकराने से अस्पताल के बाहर हुआ विस्फोट, 17 लोगों की मौत, 32 घायल

by bnnbharat.com
August 5, 2019
in समाचार
काहिरा में वाहनों के टकराने से अस्पताल के बाहर हुआ विस्फोट, 17 लोगों की मौत, 32 घायल
Share on FacebookShare on Twitter

काहिरा : काहिरा में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के सामने एक तेज रफ्तार वाहन के अन्य वाहनों के टकराने से हुए विस्फोट के चलते कम से कम 17 लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए. मिस्र के एक मंत्री ने इसकी पुष्टि की है.

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री हाला जायद ने रविवार रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घायलों में पांच की हालत गंभीर है और कम से कम 54 लोगों को कैंसर इंस्टीट्यूट से क्षेत्र के अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है.

Also Read This:- ट्यूबवेल का पानी पीने से बीमार हुए पांच बिरहोर बच्चे, तोपचांची के चलकरी गांव की घटना, बीमार बच्चों का पीएमसीएच में चल रहा है इलाज

जायद ने रविवार शाम को विस्फोट के कारण का उल्लेख नहीं किया, हालांकि उन्होंने इसका जिक्र किया कि यह अस्पताल के सामने हुआ था और अंदर नहीं, जैसा कि शुरू में बताया गया था.

सरकारी समाचार एजेंसी मेना के अनुसार, विस्फोट तब हुआ जब सड़क पर गलत तरीके से चल रहा एक तेज रफ्तार वाहन अन्य कारों से टकरा गया, जिससे आग लग गई और अस्पताल का हिस्सा प्रभावित हुआ. कई वाहन अस्पताल के बाहर आग की लपटों में घिर गए.

मिस्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अधिकारी अन्य शवों की तलाश कर रहे हैं, जो शायद नील नदी में गिर गए होंगे, जो अस्पताल के बगल में स्थित है.

काहिरा विश्वविद्यालय जिसके अंतर्गत कैंसर संस्थान है, इसके सूचना कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विस्फोट से इमारत का हिस्सा प्रभावित हुआ, लेकिन कर्मचारी और मरीज सुरक्षित हैं.

पुलिस सूत्रों ने शुरू में अनुमान लगाया था कि विस्फोट इमारत के अंदर ऑक्सीजन कंटेनर से हुआ होगा.

अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने आधिकारिक जांच शुरू करने के लिए घटना स्थल पर एक टीम भेजी है.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू कश्मीर में अलगाववादी नेता हाउस अरेस्ट, धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद

Next Post

शेयर बाजार धड़ाम, 575 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 180 अंक टूटा

Next Post
शेयर बाजार धड़ाम, 575 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 180 अंक टूटा

शेयर बाजार धड़ाम, 575 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी 180 अंक टूटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d