संवाददाता,
रांची : जेसीआई रांची का मेगा ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव 2019 का आगाज 20 सितम्बर से 24 सितम्बर तक रांची के मोराबादी मैदान में हो रहा है.सोमवार को मोराबादी मैदान में भूमि पूजन किया गया.इस भूमि पूजन को एक्सपो के मुख्यसंयोजक निखिल मोदी ने पत्नी के साथ किया .जेसीआई के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि मोराबादी मैदान के जिस भाग में एक्सपो लगेगा, उस भाग में पूजन कर टेंट, हैंगर एवं स्टॉल का निर्माण कार्य आरम्भ हो गया है. इस एक्सपो मेले में मारुती,ऍम.जी, टाटा मोटर्स, हुंडई, नेक्सा, टोयोटा, हीरो, के.टी.एम, बजाज जैसे बड़े ब्रांड के स्टॉल में शॉपिंग का लुत्फ़ उठाया जा सकता है.
एक्सपो में 250 से भी ज्यादा स्टाल लगने वाले है, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर जैसे जगहों से आकर लगाएंगे. जिसमे इलेक्ट्रॉनिक्स, साज-सज्जा, वाहन, फर्नीचर, मोबाइल जैसी चीजें एक ही जगह उपलब्ध होंगे.
शनिवार की रात होगी कुछ खास
आधी रात तक एक्सपो में शॉपिंग के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का मज़ा ले सकते हैं, देश-विदेश के कलाकार अपनी कला का जौहर पेश करेंगे. इस वर्ष जेसीआई द्वारा प्राइड ऑफ़ राँची प्रतियोगिता रखी गई है एवं तम्बोला नाईट का आयोजन 23 सितम्बर को शाम छह बजे रखा जाएगा. एक्सपो मेले में हर रोज़ कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी. भूमि पूजन कार्यक्रम में जेसीआई प्रेसीडेंट राकेश जैन, सचिव सौरभ शाह, एक्सपो सह संयोजक प्रतीक जैन, अमित खोवाल, गौतम शाही, दामोदर अग्रवाल, मनीष टांटिया,दीपक अग्रवाल,मोहित वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

