BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्रकार बरुण शाह, एसएस रूबी, अजय कुमार व रवि शर्मा के निधन पर दुःख व्यक्त

by bnnbharat.com
November 30, 2020
in समाचार
पत्रकार बरुण शाह, एसएस रूबी, अजय कुमार व रवि शर्मा के निधन पर दुःख व्यक्त
Share on FacebookShare on Twitter

तत्काल 5 लाख की सहायता की मांग

रांची: आज पलामू के वरिष्ठ पत्रकार एस.एस. रूबी और धनबाद के रवि शर्मा का निधन हो गया है. इस दुखद समाचार से एआईएसएम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्य मर्माहत हैं. एसोसिएशन के बिहार- झारखंड प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने शोक जताते हुए कहा है कि इस वर्ष कई पत्रकार साथियों का देहांत हुआ जो दुखद घटना है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पत्रकार साथियों को कोई मदद तो नहीं मिली और यहां तक की श्रद्धांजलि और शोक संवेदना के संदेश भी छोटा-बड़ा पत्रकार देखकर दिया जा रहा है.

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस जिले में पत्रकार का निधन हो कम से कम उस जिले के कोई भी प्रशासनिक अधिकारियों को सरकार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तत्काल पुष्पांजलि और आर्थिक सहयोग करनी चाहिए, क्योंकि सभी जानते हैं कि कोरोना में बहुत से पत्रकार साथियों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है.

उन्होंने कहा कि दुमका के पत्रकार बरुण शाहा के निधन से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई सरकार या स्थानीय सांसद और विधायक ने आर्थिक मदद देना तो दूर अंतिम संस्कार में शामिल होना भी उचित नहीं समझा.

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शंकर गुप्ता ने कहा कि पत्रकार साथियों का जाना दिल को झकझोर देता है. आज दो पत्रकार साथियों रूबि और रवि जी का निधन हो गया. दो दिन पहले रांची इटकी के अजय कुमार और उससे पहले दुमका में बरूण शाहा का निधन बहुत ही दुखद है. कल मिलाकर 7 दिनों में 4 पत्रकार साथियों के निधन से पत्रकार जगत स्तब्ध है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जंगल में मिला जंगली हाथी का शव, दांत गायब

Next Post

दो दिनों में वाटर कनेक्शन लें, अन्यथा 10 वर्षों तक नया कनेक्शन नहीं

Next Post
संक्रमण की रोकथाम को लेकर जारी दिशा-निर्देश का सख्ती से करें पालन: डीसी

दो दिनों में वाटर कनेक्शन लें, अन्यथा 10 वर्षों तक नया कनेक्शन नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d