BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्रकारों की हत्या पर व्यक्त की गंभीर चिंता, कहा- पत्रकार सुरक्षा कानून जरूरी

by bnnbharat.com
August 27, 2020
in Uncategorized
पत्रकारों की हत्या पर व्यक्त की गंभीर चिंता, कहा- पत्रकार सुरक्षा कानून जरूरी
Share on FacebookShare on Twitter

जगदम्बा प्रसाद शुक्ल,

प्रयागराज: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की आए दिन हो रही हत्या पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस संदर्भ में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है और कहा है कि सूबे के मुखिया होने के नाते उनका नैतिक दायित्व है कि कलम के सिपाहियों को सुरक्षा प्रदान करें.

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र एवं राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर भगवान प्रसाद उपाध्याय ने संयुक्त रूप से कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कलम के सिपाहियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश में तत्काल पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की पहल करें और आए दिन हो रही पत्रकारों की हत्या जो कि एक गंभीर विषय है इस पर वे अविलंब रोक लगाने का सार्थक प्रयास करें.

पत्रकारों के आए दिन हो रहे उत्पीड़न पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए पत्रकार महासंघ ने कहा है कि प्रदेश का शासन और प्रशासन कलम कारों की सुरक्षा करने में नाकाम साबित हो रहा है और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में अनादर किया जा रहा है वह कतई उचित नहीं है.

इस संदर्भ में प्रदेश के मुखिया को चाहिए कि वे अभिलंब उच्चस्तरीय जांच कराकर सभी मामलों में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की पहल करें. परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उन्हें आवश्यकतानुसार शस्त्र लाइसेंस आदि भी प्रदान करें.

इसी तरह पूरे प्रदेश में हो रहे पत्रकार उत्पीड़न को रोकने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाना अब अनिवार्य हो गया है. प्रदेश सरकार को इस पर तत्काल अमल करना चाहिए.

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने यह भी कहा है कि यदि प्रदेश सरकार इस मामले में गंभीर नहीं होती है तो प्रदेश भर के पत्रकारों को एकजुट करके महासंघ अगली रणनीति अति शीघ्र तय करेगा और प्रदेश सरकार के सत्संग नुमाइंदों से रूबरू होकर सार्थक वार्ता करेगा.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी जल्द ही अरबों रुपये की जलापूर्ति-सीवर योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Next Post

तेजाब फेंकने के मामले में 6 पर एफआईआर, 4 हिरासत में

Next Post
झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष के निर्देश के आलोक में 52 बंदी रिहा

तेजाब फेंकने के मामले में 6 पर एफआईआर, 4 हिरासत में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d