रांची: कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में रिपोर्टिंग करने वाले मीडिया कर्मियों के बीच रांची प्रेस क्लब द्वारा फेस शील्ड का वितरण किया गया.
रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव जावेद अख्तर ने पत्रकारों को फेस शील्ड दिया स जावेद अख्तर ने कहा कि कोरोना के बीच कार्य करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा के मद्देनजर राजगढ़िया वेंचर्स द्वारा ने प्रेस क्लब को फेस शील्ड प्रदान किया गया था. जिसे आज रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों के बीच वितरित किया गया.
उन्होंने बताया कि इसके अलावा कई पत्रकार साथियों को मास्क और सैनिटाइजर भी दिया गयास इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, सचिव अखिलेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य गिरिजा शंकर ओझा, सुनील कुमार सिंह, अमित दास, किसलय शानू, प्रशांत कुमार, सुनील गुप्ता, प्रियंका मिश्रा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.

