BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘Facebook’ ने हटाया ट्रंप के समर्थन में पोस्ट करने वाले सैकड़ों फर्जी अकाउंट

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
हिंसा के लिए उकसाने वाले भड़काऊ पोस्ट नहीं हटाकर फेसबुक ने गलती की: जुकरबर्ग
Share on FacebookShare on Twitter

मेनलो पार्क: फेसबुक ने ऐसे 276 अकाउंट हटा दिए हैं जिनका इस्तेमाल फर्जी तौर पर दक्षिणपंथी अमेरिकी लोगों के रूप में किया जाता था. Facebook ने गुरुवार को बताया कि इन अकाउंट्स से ऐसे समाचार पर टिप्पणी की जाती थी जो अक्सर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में होती थीं.

इसके साथ ही कंपनी ने एरिजोना की एक डिजिटल कम्युनिकेशन कंपनी पर भी स्थाई प्रतिबंध लगा दिया जिसके बारे में उसका कहना है कि इन फर्जी अकाउंट के पीछे इस कंपनी का हाथ है.

पिछले महीने ‘दि वॉशिंगटन पोस्ट’ ने रिपोर्ट दी थी कि ट्रंप समर्थक समूह ‘टर्निंग पॉइंट ऐक्शन’ किशोरों को समन्वित रूप से समर्थनकारी संदेश भेजने के लिए पैसे दे रहा है जो Facebook के नियमों का उल्लंघन है. फेसबुक और ट्विटर ऐसे फर्जी अकाउंट हटाते रहती हैं जो अमेरिकी राजनीतिक विमर्श में दखल देकर चुनाव को प्रभावित करने के प्रयास करते हैं.

जिन अकाउंट के नेटवर्क को फेसबुक ने हटाया है वे मध्यावधि चुनाव से पहले 2018 में सक्रिय हुए थे और जून तक निष्क्रिय थे. लेकिन तब से इन अकाउंट ने कोरोना वायरस महामारी, डेमोक्रेटिक पार्टी और उसके उम्मीदवार जो बाइडेन की आलोचना, रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप तथा अन्य नेताओं की सराहना जैसे विषयों पर सक्रियता दिखाई. Facebook का मानना है कि ये अकाउंट ऐरिजोना की कंपनी रैली फोर्ज चला रही थी.

फेसबुक ने कहा, ‘इस नेटवर्क के पीछे जो लोग हैं उन्होंने अपनी पहचान और समन्वित कामों को छिपाने के प्रयास किए लेकिन हमारी जांच में पता चला कि इनका संबंध रैली फोर्ज से है.’ 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भयमुक्त चुनाव को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

Next Post

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी किया जारी, कहा- लगे लगाम

Next Post
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी किया जारी, कहा- लगे लगाम

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी किया जारी, कहा- लगे लगाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d