BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाया गया है सुविधा केंद्र

by bnnbharat.com
November 7, 2019
in Uncategorized
नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाया गया है सुविधा केंद्र

नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बनाया गया है सुविधा केंद्र

Share on FacebookShare on Twitter

सूर्यकांत कमल

चतरा: चतरा में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार द्वारा चुनाव को लेकर विधिवत रूप से अधिसूचना जारी किये जाने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई. जिसके बाद पहले दिन सिर्फ दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा है.

नामांकन पत्र खरीदने वालों में बसपा के गौतम रविदास और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संदीप कुमार का नाम शामिल है. हालांकि इनमें से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है.

नामांकन को लेकर निर्वाची पदाधिकारी अपनी टीम के साथ 11 बजे से लेकर 3 बजे तक कार्यालय में जमे रहे, लेकिन कोई भी अभ्यर्थी इस दौरान नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा. नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अनुमंडल कार्यालय में सुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां उन्हें नामांकन पत्र को भरने की जानकारी दी जा रही है.

नामांकन को लेकर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है. शहर के विभिन्न स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं, ताकि उम्मीदवारों के साथ आने वाली भीड़ को रोका जा सके. गौरतलब है कि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक उम्मीदवार के साथ नामांकन के लिए सिर्फ चार अन्य व्यक्ति को निर्वाची कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी गई है. ऑफिस के मुख्य द्वार पर दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आतंकियों ने बच्‍चों के स्‍कूलों को बनाया निशाना, अब तक 35 से अधिक स्कूलों को जलाया

Next Post

टेरर फंडिंग के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीसीएलकर्मी गिरफ्तार

Next Post
टेरर फंडिंग के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीसीएलकर्मी गिरफ्तार

टेरर फंडिंग के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीसीएलकर्मी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d