संवाददाता,
रांची: छठ महापर्व को देखते हुए रांची रेल मंडल की तरफ से तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है. यह सुविधा हटिया से बेंगलुरू तक जानेवाली यशवंतपुर एक्सपर्स, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस और हटिया पटना एक्सप्रेस ट्रेनों में बहाल की गयी है.
तीनों ट्रेनें आज ही अपने गंतव्य के लिए खुलेंगी. रेल प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) वाले यात्रियों के लिए द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास कोच की सुविधा बहाल की है.
हटिया से खुलने वाली हटिया यशवंतपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12835), हटिया से नयी दिल्ली के लिए खुलनेवाली आनंद विहार एक्सप्रेस (12817) और हटिया से पटना के लिए खुलनेवाली ट्रेन 18622 में अलग से सेकेंड स्लीपर की बोगी लगायी जा रही है.
रेल प्रशासन का कहना है कि अन्य ट्रेनों में भी अतिरिक्त बोगी लगाने का फैसला लिया जा रहा है.

