BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबा मंदिर में ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा कल से होंगी शुरू: उपायुक्त

by bnnbharat.com
August 30, 2020
in Uncategorized
बाबा मंदिर में ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा कल से होंगी शुरू: उपायुक्त
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा जानकारी दी गई है कि उच्च न्यायालय और राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाबा बैद्यनाथ मंदिर कल दिनांक 31.08.2020 से झारखंड राज्य के आम श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ऑनलाइन एंट्री पास की सुविधा शुरू कर दी गई है.

इसके लिए http://jharkhanddarshan.nic.in/ पर लॉगिन कर अपना पंजीकरण करना होगा. जिसके पश्चात मिलने वाले पास से बाबा बैद्यनाथ का दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे. साथ ही एक व्यक्ति चार लोगों के लिए अधिकतम ई-पास निर्गत करा सकता है.

इसके अलावे दिए गए समय के आधे घंटे पहले श्रद्धालुओं को अपना निर्गत पास लेकर मानसिंघी फुट ओवर ब्रिज के समीप पहुंचना होगा, ताकि स्वास्थ्य संबंधी मानको का जांच करते हुए श्रद्धालुओं को ओवर ब्रिज के माध्यम से मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वर्तमान में सिर्फ ई-पास निर्गत कराने वाले श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की अनुमति होगी.

वर्तमान में अधिकतम 4 घंटे के लिए झारखंड के आम श्रद्धालुओं के लिए लिए खोला जा रहा है, ऐसे में उक्त अवधि में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर सकते हैं. इसके अलावे सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रति घंटे अधिकतम 50 की संख्या में श्रद्धालुओं को दर्शन हेतु अनुमति दी जा रही है.

साथ ही बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क, सैनिटाइजर के उपयोग एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुरूप अन्य स्वास्थ्य संबंधी मानकों का अनुपालन करते हुए मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.

इसके अलावे कोविड-19 के खतरे को देखते हुए बुजुर्ग, बीमार व्यक्ति, बच्चें, स्वास्थ्य लाभ ले रही महिलाओं से अपील करते हुए उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा है कि वर्तमान में समय की नजाकत को देखते हुए अभी बाबा मंदिर आने और दर्शन करने से बचें.

ज्ञात हो कि ई-पास की सुविधा को लेकर उच्च न्यायालय द्वारा कहा गया था कि सीमित संख्या में और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती से पालन कराते हुए लोगों को मंदिर में दर्शन करने की इजाजत दी जा सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मायावती ने कहा, अनलॉक की नई व्यवस्था से मिलेगी और राहत

Next Post

रांची पुलिस ने तीन अपराधियों को पिस्टल और जिंदा गोली के साथ किया गिरफ्तार

Next Post
कुणाल हत्याकांड का मुख्‍य शूटर विजय शर्मा गिरफ्तार, रांची से धराया

रांची पुलिस ने तीन अपराधियों को पिस्टल और जिंदा गोली के साथ किया गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d