BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फैक्ट्री की इमारत ढही, 3 की मौत, कई फंसे

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
फैक्ट्री की इमारत ढही, 3 की मौत, कई फंसे
Share on FacebookShare on Twitter

पंजाब: पंजाब के लुधियाना में सोमवार को बाबा मुकंद सिंह नगर में एक फैक्टरी जमींदोज हो गई. इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि लगभग पांच मजदूरों के अंदर फंसे होने का अंदेशा जताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, इमारत की दूसरी मंजिल के लेंटर को जैक लगाकर उठाया जा रहा था. 

फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित दमकल विभाग की टीमें जुटी हुई हैं. वह मलबा हटाकर अंदर फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. वहीं हादसे के बाद फिर नगर निगम पर सवालिया निशान लग गया है कि आखिरकार पुरानी इमारत को दूसरी मंजिल की छत को जैक से उठाने की अनुमति कैसे दी गई.

अगर निगम से कोई परमिशन नहीं ली गई है, तो फिर निगम अफसरों ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की. वहीं पुलिस ने फैक्टरी के मालिक और ठेकेदार पर मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार मुकंद सिंह नगर में जसमेल सिंह एंड संस की पुरानी फैक्टरी है. बीते कुछ दिन से फैक्टरी की दूसरी मंजिल के लेंटर को ऊपर उठाने का काम चल रहा था. सोमवार सुबह लगभग चार बजे 40 मजदूर काम में जुटे थे. सारा काम पूरा हो चुका था.

सुबह दस बजे जैक हटाया गया तो फैक्टरी की पहली मंजिल की छत नीचे गिर गई. इसके साथ ही इमारत ढह गई. एक दम मिट्टी का गुबार उठा. आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की तरफ भागे और किसी तरह इमारत में फंसे कुछ मजदूरों को वहां से निकाल लिया. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया था अपना करियर

Next Post

उद्धव ठाकरे ने शासन करने का नैतिक आधार खोया: BJP

Next Post
राम मंदिर आशा का मंदिर होगा: रविशंकर प्रसाद

उद्धव ठाकरे ने शासन करने का नैतिक आधार खोया: BJP

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d