रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के नाम से नियुक्ति के लिए फर्जी विज्ञापन निकाला गया है. निगम के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उमेश प्रसाद सिंह ने सार्वजनिक सूचना निकाल कर कहा है कि निगम की ओर से इस तरह का कोई विज्ञापन नहींं निकाला गया है. उन्होंने कहा कि किसी सिरफिरे व्यक्ति या व्यक्तियों की ओर से विज्ञापन संख्या 01/2020 एक फर्जी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे सजग रहें और किसी तरह की ठगी का शिकार न हो.

